90 के दशक का वो जमाना ही कुछ और था जब टीवी पर अश्लीलता और फूहड़ता वाले जोक्स नहीं बल्कि पारिवारिक कॉमेडी देखने को मिलती थी। ये कॉमेडी शोज ऐसे हुआ करते थे जिन्हें आप परिवार के साथ भी बिना किसी हिचकिचाहट के देख सकते थे। इन टीवी शोज ने दुनिया को बताया था कि कॉमेडी का स्तर क्या हो सकता है। आज के टीवी शोज अपने कंटेंट से सिर्फ उस स्तर तक पहुंचने की कोशिश ही कर सकते है। तो चलिए आज ले चलते हैं आपको उसी जमाने में जब कॉमेडी शोज का पर्दे पर राज था और आज भी इन्हें देखकर फैंस पेट पकड़ कर हंसने को मजबूर हो जाते हैं।
ये हैं 90 के दशक के वो कॉमेडी शोज जो आज भी कर देते हैं लोगों को हंसने पर मजबूर, कौन सा था आपका पसंदीदा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तू-तू मैं मैं
छोटे पर्दे पर जिस वक्त सीरियल में सास बहू एक दूसरे के खून की प्यासी हो चुकी थीं उस दौर में एक कॉमेडी शो आया था 'तू तू मैं मैं' जिसने सास और बहू की लड़ाई के मायने बदल दिए थे। इस शो में भी सास और बहू के बीच बहस होती थी, लेकिन उसमें कॉमेडी का तड़का लाजवाब था। ये शो 1994 में प्रसारित हुआ था जिसमें रीमा लागू और सुप्रिया पिलगांवकर सास और बहू के किरदार में थी। इस शो को आज भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं।
श्रीमान श्रीमती
आज टीवी पर पति-पत्नी और पड़ोसी को लेकर कई कॉमेडी शोज बनाए जाते हैं, लेकिन 1994 में ये कहानी शो श्रीमान श्रीमती में दिखाई गई थी। इस शो में पति पत्नि की नोंकझोंक के साथ साथ दूसरी की पत्नी के प्रति ज्यादा आकर्षण होने की कहानी दिखाई गई थी। शो में रीमा लागू, राकेश बेदी, अर्चना पूरन सिंह और जतिन कनाकिया जैसे बेहतरीन कलाकार थे।
देख भाई देख
आइकॉनिक कॉमिक शो 'देख भाई देख' में दीवान फैमिली की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई गई थी। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ा, रिश्तों में होने वाली तकरार और पारिवारिक दिक्कतों को यह शो बड़े चुटीले अंदाज़ में दिखाता था। ये शो अगर आपने आज भी देखा तो आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
हम पांच
इस शो में एक परिवार के सदस्यों की कहानी दिखाई गई थी जिसमें एक पति पत्नी की पांच बेटियां होती हैं। सबसे खास बात ये थी कि सभी बेटियां एक दूसरे से बेहद अलग स्वभाव की होती हैं और हर परिस्थिति का अपने अपने हिसाब से सामना करती हैं। इस सीरियल के सहारे एकता कपूर ने भारत के घर घर तक पहुंच बनाई थी। ये शो 1995 से 1999 तक टीवी पर प्रसारित हुआ था।