फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP WEEK 3: तीसरे हफ्ते भी अनुपमां ने अपनी जगह की पक्की, इस धारावाहिक ने दोबारा मारी एंट्री

Sat, 30 Jan 2021 09:36 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 Jan 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
TRP WEEK 3 Anupamaa Again In Top Position and Kumkum Bhagya Enters Again In List Yeh Rishta Kya Kehlata hai Fails To Impress Audience
अनुपमां - फोटो : File Photo

छोटे पर्दे पर आने वाले चर्चित शो दर्शकों का मनोरंजन करने में सबसे आगे रहते हैं। इन टेलीविजन धारावाहिकों और इनके कलाकारों की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त रहती है। जिससे ये टीआरपी में अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहते हैं। वहीं अब तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ गई है। जिससे पता चला है कि किस धारावाहिक ने इस हफ्ते लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। हालांकि इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट बीते हफ्ते के समकक्ष ही है। लेकिन फिर भी एक धारावाहिक ने दोबारा एंट्री मार ली है। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते टीआरपी में किस धारावाहिक ने मारी बाजी तो कौन सा धारावाहिक चला गया पीछे।

TRP WEEK 3 Anupamaa Again In Top Position and Kumkum Bhagya Enters Again In List Yeh Rishta Kya Kehlata hai Fails To Impress Audience
अनुपमां - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमां
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। ये ही वजह है कि कई हफ्तों से ये शो टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर बना हुआ है। शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि वनराज परिवार को छोड़कर काव्या के पास चला गया है। तो वहीं उसकी नौकरी भी हाथ से निकल गई है। तो वहीं किंजल को जल्द ही वनराज की कंपनी में उसकी जगह मिलने वाली है। फैंस को अनुपमा, काव्या और वनराज का ये लव ट्राएंगल काफी पसंद आ रहा है।

TRP WEEK 3 Anupamaa Again In Top Position and Kumkum Bhagya Enters Again In List Yeh Rishta Kya Kehlata hai Fails To Impress Audience
कुंडली भाग्य

कुंडली भाग्य
पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' पहले स्थान पर था, लेकिन बीते दो हफ्ते से 'कुंडली भाग्य' को दूसरा स्थान मिला है और यही सिलसिला इस हफ्ते भी कायम रहा। इस शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में इन दिनों कृतिका की शादी दिखाई जा रही है। तो वहीं प्रीता इस कोशिश में लगी है कि कृतिका के होने वाले पति अक्षय की सच्चाई पूरे परिवार के सामने जल्द से जल्द आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP WEEK 3 Anupamaa Again In Top Position and Kumkum Bhagya Enters Again In List Yeh Rishta Kya Kehlata hai Fails To Impress Audience
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम

इमली
शो में इमली और आदित्य का रोमांटिक ट्रैक शुरू हो चुका है। अब धीरे धीरे आदित्य इमली के करीब होता जा रहा है और फैंस को इनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। यही वजह है की टीआरपी की लिस्ट में ये शो तीसरे नंबर पर बरकरार है।

विज्ञापन
TRP WEEK 3 Anupamaa Again In Top Position and Kumkum Bhagya Enters Again In List Yeh Rishta Kya Kehlata hai Fails To Impress Audience
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : हॉटस्टार

गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी लिस्ट में पिछले दो हफ्तों से 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपनी जगह बना ली है। वहीं इस हफ्ते भी धारावाहिक ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। दर्शकों को विराट और सईं की कहानी बहुत ही दिलचस्प लग रही है। तो वहीं पाखी उर्फ पत्रलेखा का दर्द भी दुखी कर रहा है। शो में नए नए मोड़ आ रहे हैं जो फैंस को देखना काफी अच्छा लग रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed