{"_id":"61e7796c657ce7005d307fd0","slug":"happu-ki-ultan-paltan-will-feature-a-special-story-inspired-by-hrishikesh-mukherjee-s-famous-film-gol-maal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gol Maal Again: ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दिखेगा ऋषिकेश मुखर्जी की ‘गोल माल‘ का जादू, देखिए बिना मूंछ का टप्पू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Gol Maal Again: ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में दिखेगा ऋषिकेश मुखर्जी की ‘गोल माल‘ का जादू, देखिए बिना मूंछ का टप्पू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हप्पू का भाई टप्पू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर हफ्ते अपनी हास्यास्पद और मनोरंजक कहानियों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करने वाला धारावाहिक ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ अब एक नया ट्विस्ट लेकर आने वाला है। इस शो के आने वाले एपिसोड्स में ऋषिकेश मुखर्जी की मशहूर फिल्म ‘गोल माल‘ से प्रेरित एक खास कहानी दिखाई जाएगी। और इस कहानी में हप्पू बिना मूंछों वाले अवतार टप्पू के रूप में नजर आएगा। इस कहानी में हप्पू भी कुछ ऐसी ही स्थिति में फंसता दिखेगा जिसमें 1979 की क्लासिक फिल्म ‘गोल माल‘ में अमोल पालकर का किरदार फंसा था।
2 of 5
हप्पू (योगेश त्रिपाठी)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह कहानी फिल्म की कुछ सुनहरी यादों को ताजा करेगी और साथ ही एक हास्यप्रद कहानी और शो के सभी कलाकारों के उम्दा अभिनय से आपको हंसाएगी भी। दरअसल होता ये है कि बेनी और हप्पू किट्टु कमसिन के लेट-नाइट शो में जाते हैं। इस शो में कमिश्नर हप्पू को देख लेता है और अगले दिन उससे अपनी नाइट ड्यूटी छोड़कर वहां आने पर सवाल-जवाब करने लगता है। इस पर हप्पू (योगेश त्रिपाठी) कमिश्नर से झूठ बोल देता है कि उसका एक भाई टप्पू है, जो दिखने में बिल्कुल उसकी तरह ही है, बस उसकी मूंछें नहीं हैं।
3 of 5
हप्पू (योगेश त्रिपाठी)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कहानी और कल्ट-क्लासिक मूवी के जादू को दोबारा जगाने के अनुभव के बारे में बताते हुये योगेश त्रिपाठी ऊर्फ दरोगा हप्पू सिंह कहते हैं, ‘‘गोलमाल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है। ऋषिकेश मुखर्जी को ‘किंग ऑफ कॉमेडी बिल्कुल सही कहा जाता है। उनकी फिल्में एकदम साधारण और व्यंगात्मक कहानियों वाली होती हैं। ये फिल्में एक मजबूत सामाजिक संदेश देती हैं और मध्यम वर्गीय परिवार की मानसिकता को बहुत अच्छी तरह से दिखाते हैं। गोलमाल उनकी एक बेहतरीन कल्ट क्लासिक फिल्म है और जब मुझे इस शो में आगे दिखाई जाने वाली कहानी के बारे में बताया गया, तो मैं बहुत ही ज्यादा रोमांचित हो उठा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हप्पू (योगेश त्रिपाठी)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
योगेश के मुताबिक, “यह एक ऐसी कहानी है, जिसके बारे में याद करके मुझे हमेशा खुशी होगी और जो मेरी यादों में सदैव बना रहेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक सबसे पसंदीदा एपिसोड है और सभी कलाकारों ने इसके लिये बहुत कड़ी मेहनत की है। डबल रोल करना कभी भी आसान काम नहीं होता है, लेकिन इसका अपना एक अलग ही मजा होता है।”
विज्ञापन
5 of 5
हप्पू (योगेश त्रिपाठी)
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
योगेश ने कहानी के बारे में आगे बताते हुए साझा किया कि टप्पू का रूसा (कमिश्नर की साली) के म्यूजिक टीचर के रूप में जुड़ना, जिससे रूसा को प्यार हो जाता है, दर्शकों के लिये कहानी में कई रोमांचक मोड़ लेकर आएगा। यह कहानी फिल्म से प्रेरित है, लेकिन इसके अपने दिलचस्प मोड़ हैं। इस खास कहानी के लिए शूटिंग करने में सभी कलाकारों को बहुत मजा आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।