फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: वजन की वजह से कई बार उड़ चुका है भारती सिंह का मजाक, कॉमेडियन ने अपने अंदाज से की सबकी बोलती बंद

Sun, 03 Jul 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Comedian Bharti Singh Know How She Trolled for Look and Her Weight
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और सबसे अगल अंदाज की वजह से वह घर-घर में फेमस हैं। भारती हर साल तीन जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार वह अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो से छोटे पर्दे पर कॉमेडी का सफर शुरु करने वाली भारती 'लल्ली' के किरदार की वजह से काफी फेमस हुई थीं। इस शो में हिट होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का' और 'कॉमेडी का महासंग्राम' में जैसे शोज से लोगों को खूब हंसाया।

Happy Birthday Comedian Bharti Singh Know How She Trolled for Look and Her Weight
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब
वजन का उड़ाया जाता था मजाक

भारती जन्म से ही काफी हेल्दी रही हैं। जन्म के बाद उनका वजन आम बच्चों से ज्यादा था। बचपन में वजन ज्यादा होने की वजह से उनका खूब मजाक उड़ाया जाता था। इसके अलावा पड़ोसी उन्हें तरह-तरह की सलाह भी दिया करते थे। इस बात का खुलासा वह कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्हें मोटी, लड्डू जैसे नाम से पुकारा जाता था। लोगों की इन बातों से भारती कभी निराश नहीं हुईं बल्कि उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाई और खुद के वजन पर जोक मारकर लोगों को हंसाने के साथ-साथ आलोचकों कड़ा संदेश भी दिया। इसके अलावा भारती को सोशल मीडिया पर कई बार उनके लुक की वजह से ट्रोल करने की कोशिश भी की गई है लेकिन हर बार मुंहतोड़ जवाब देकर वह ट्रोल्स की बोलती बंद कर चुकी हैं।

Happy Birthday Comedian Bharti Singh Know How She Trolled for Look and Her Weight
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एंकरिंग के लिए भी हैं मशहूर

भारती सिंह केवल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक अच्छी एंकर भी हैं। वह कई रियलिटी शो और अवॉर्ड फंक्शन में अपनी एंकरिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। होस्टिंग के दौरान उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी प्रतिभा के दम पर वह लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Comedian Bharti Singh Know How She Trolled for Look and Her Weight
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हाईएस्ट फीमेल कॉमेडियन

भारती सिंह किसी भी किरदार को बड़े ही शिद्दत के साथ निभाती हैं। चाहे वह 'लल्ली' हो या 'बुआ' हर किरदार के लिए भारती अपना 100 प्रतिशत देती हैं। यही वजह है कि फैंस भी उनसे इतना प्यार करते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली फीमेल कॉमेडियन हैं। कई बार अपने एक्ट से वह कॉमेडी के दिग्गजों पर भारी पड़ती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed