टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी इसमें हिस्सा लेने वाले सितारे अपनी हरकतों से चर्चा में आ जाते हैं, तो कभी कुछ अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। यह शो, हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों के लिए कई रास्ते भी खोलता है। 'बिग बॉस' ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें हिस्सा लेने वाले सदस्य निर्माताओं को भा गए तो उन्हें सफलता की सीढ़ियां चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। यूं तो विजेताओं को ही ज्यादातर काम मिलता है, लेकिन इस शो के कुछ प्रतियोगी ऐसे भी रह चुके हैं, जो विजेता की ट्रॉफी नहीं जीत पाए और घर से बेघर हो गए। हालांकि, बाहर आने के बाद उन्हें खूब काम मिला। आइए इन सितारों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
Bigg Boss: बिग बॉस ने चमकाई इन सितारों की किस्मत, नहीं मिली ट्रॉफी लेकिन लग गया जैकपॉट
'बिग बॉस' का हिस्सा बनकर कई सितारों की किस्मत चमकी है। ये सितारे भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाए लेकिन इन्हें काम की कोई कमी नहीं रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोरा फतेही रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नौवें सीजन का हिस्सा रही थीं। इस सीजन में अभिनेत्री ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। नोरा शो की विजेता नहीं बन सकीं, लेकिन इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा। 'बिग बॉस' में अभिनेत्री ने अपनी उपस्थिति से दर्शकों समेत निर्माताओं का भी दिल जीत लिया। इसी का नतीजा रहा कि शो से बाहर आते ही नोरा के लिए काम की लाइन लग गई। नोरा को मनोरंजन जगत में डांसिंग क्वीन का खिताब हासिल है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री हिना खान 'बिग बॉस 11' का हिस्सा बनी थीं। इस शो का हिस्सा बनने के बाद हिना के लिए काम की लाइन लग गई। हिना खान को 'नागिन 5', 'षडयंत्र' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे चर्चित शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह 'लाइन्स', 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड', 'अनलॉक' और 'विशलिस्ट' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। 'बिग बॉस 11' से बाहर आने के कुछ ही समय बाद हिना कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं।
Big Boss 17: 'बिग बॉस' के विजेता को मिलेगी कार, होगी इनामों की बौछार, आइए जानते हैं विनर की प्राइज मनी की रकम
शहनाज गिल को भी असली लोकप्रियता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से हासिल हुई। इस शो में शहनाज ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं सलमान खान ने शहनाज को पंजाब की कैटरीना कैफ का टैग दे दिया। शो से बाहर आते ही शहनाज कई प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बनीं। साथ ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया।
Bigg Boss Controversy: बिग बॉस का हिस्सा बनना थी इन सितारों की सबसे बड़ी गलती, करियर पर लग गया ग्रहण!
'बिग बॉस 14' का हिस्सा रहे अली गोनी भी भले ही ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल बखूबी जीत लिया। शो से बाहर आते ही अली गोनी कई म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बने और जैस्मीन भसीन संग उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
Bigg Boss 17 Finale: ग्रैंड फिनाले में रोमांटिक होते नजर आए अंकिता-विक्की, कभी खुशी कभी गम गाने पर किया डांस