{"_id":"65b621da84fb82dcb00be9af","slug":"kavita-kaushik-naina-singh-arhaan-khan-koena-mitra-these-stars-made-mistake-becoming-part-of-bigg-boss-2024-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Controversy: बिग बॉस का हिस्सा बनना थी इन सितारों की सबसे बड़ी गलती, करियर पर लग गया ग्रहण!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss Controversy: बिग बॉस का हिस्सा बनना थी इन सितारों की सबसे बड़ी गलती, करियर पर लग गया ग्रहण!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:21 PM IST
सार
'बिग बॉस' ऐसा शो है, जिसका हिस्सा बनने के बाद प्रतियोगियों के लिए सफलता के कई रास्ते खुल जाते हैं। हालांकि, कुछ प्रतियोगी ऐसे भी रहे हैं, जिसे इस शो का हिस्सा बनना बेहद भारी पड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस जाकर पछताए ये सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है। सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला यह शो अब तक कई प्रतियोगियों की जिंदगी बदल चुका है। कुछ को शो से बाहर निकलते ही काम मिल गया, तो कुछ बाहर आकर फिल्मों में भी जलवा बिखेरते नजर आए। इतना ही नहीं कुछ ने तो सलमान खान के साथ भी काम किया। 'बिग बॉस' का हिस्सा बनते ही प्रतियोगियों के लिए सफलता के तमाम रास्ते खुल जाते हैं। हालांकि, सच सिर्फ इतना ही नहीं है। शो के कुछ ऐसे प्रतियोगी भी रहे हैं, जिनके लिए 'बिग बॉस' करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इन प्रतियोगियों को शो से बाहर आने के बाद काम मिलना बेहद कम हो गया। आइए इस लेख में उन प्रतियोगियों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 7
कविता कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के चहेते शो 'एफआईआर' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं कविता कौशिक 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनी थीं। शो में कविता समय-समय पर अपना धाकड़ अंदाज दिखाती नजर आईं। हालांकि, कविता अपना जादू चलाने में पूरी तरह सफल नहीं हुईं। कविता कौशिक विजेता की ट्रॉफी जीते बिना ही बाहर हो गईं। इतना ही नहीं इस शो का हिस्सा बनने के बाद कविता को काम मिलना बेहद कम हो गया। कई इंटरव्यू में कविता ने 'बिग बॉस' को बकवास शो भी कहा।
3 of 7
नैना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
नैना सिंह, 'कुमकुम भाग्य' को बीच में छोड़कर 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, वह शो में दो सप्ताह ही टिक पाईं। शो से बाहर आने के बाद नैना सिंह को काम मिलना बंद हो गया। अभिनेत्री एक्का-दुक्का शो में ही अपना जलवा दिखा पाई हैं।
'बिग बॉस 13' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अभिनेता अरहान खान सीजन की हाईलाइट रहे थे। उस वक्त अरहान, शो की प्रतियोगी और जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई को डेट कर रहे थे। हालांकि, अरहान के शो में एंट्री लेने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। खुद होस्ट सलमान खान ने अरहान की शादीशुदा जिंदगी और उनके बेटे से जुड़े सच को दुनिया के सामने ला दिया। इसके बाद अरहान का 'बिग बॉस' का सफर तो खत्म ही हुआ। साथ ही वह इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
कोएना मित्रा भी 'बिग बॉस' के सीजन 13 का हिस्सा बनी थीं। हालांकि, अभिनेत्री दूसरे हफ्ते ही शो से बाहर हो गई थीं। इस पर कोएना का गुस्सा फूटा था, और उन्होंने मेकर्स की जमकर क्लास लगाई थी। कोएना को कई अवसर पर शो का हिस्सा बनने के लिए पछताते देखा गया। वहीं, सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो से बाहर आने के बाद कोएना को काम मिलना भी धीरे-धीरे बंद होता गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।