फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Kapoor Diwali Bash: टीवी सितारों से सजी एकता कपूर की दिवाली पार्टी, हिना खान ने लूट ली सारी लाइमलाइट

Mon, 28 Oct 2024 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Oct 2024 09:57 AM IST
सार

दीपावली से पहले एकता कपूर ने अपने यहां दिवाली पार्टी रखी। उनकी पार्टी में टीवी जगत के सितारों का मिलन हुआ। रोहित रॉय से लेकर करिश्मा तन्ना, दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान कई टीवी सेलेब्स नजर आए।

विज्ञापन
Hina khan To Rohit Roy Karishma Tanna Avneet Kaur TV and Bollywood celebs attends Ekta Kapoor Diwali party
हिना खान, एकता कपूर, दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपावली के अवसर पर बॉलीवुड में पार्टी और जश्न का सिलसिला जारी है। टीवी जगत से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन आयोजनों में चार चांद लगा रहे हैं।  निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने कल रविवार रात भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में टीवी जगत के कई लोकप्रिय कलाकार शामिल हुए। ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान भी पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से सारी लाइमलाइट लूट ली।

Hina khan To Rohit Roy Karishma Tanna Avneet Kaur TV and Bollywood celebs attends Ekta Kapoor Diwali party
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान का खूबसूरत अंदाज
टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हिना खान भी एकता कपूर की पार्टी में पहुंचीं और बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। मल्टीकलर लहंगे में पार्टी में शरीक हुईं हिना ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। उन्होंने पैपराजी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और फिर खूब पोज दिए। 

Hina khan To Rohit Roy Karishma Tanna Avneet Kaur TV and Bollywood celebs attends Ekta Kapoor Diwali party
दिव्यांका, विवेक, अवनीत - फोटो : इंस्टाग्राम

पति के साथ पहुंचीं दिव्यांका
टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ एकता कपूर के दिवाली बैश में पहुंचीं। विवेक ब्लैक आउटफिट में नजर आए तो दिव्यांका ब्लू और गोल्डन ड्रेस में खूबसूरत लगीं। इनके अलावा अवनीत कौर भी पार्टी की रौनक बढ़ाती नजर आईं।
Diljit Dosanjh: ‘दिल-लुमिनाती’ शो में दिलजीत ने दिया सद्भावना का संदेश, फैंस से बोले, 'खूब बड़े सपने देखो'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina khan To Rohit Roy Karishma Tanna Avneet Kaur TV and Bollywood celebs attends Ekta Kapoor Diwali party
रोहित रॉय अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

परिवार के साथ पहुंचे रोहित रॉय
एक्टर रोहित रॉय भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे। वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आए। रोहित रॉय के बेटे की हाइट देखकर पैपराजी ने कमेंट किया कि, 'क्या हाइट है'। इस दौरान रोहित ने कहा, 'खूब तरक्की करो, भगवान करे हम रोज रात को मिलें'।
Nayanthara: प्लास्टिक सर्जरी के दावों को नयनतारा ने किया खारिज, बताया समय-समय पर चेहरा क्यों लगता है अलग?

विज्ञापन
Hina khan To Rohit Roy Karishma Tanna Avneet Kaur TV and Bollywood celebs attends Ekta Kapoor Diwali party
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

ये सितारे भी आए नजर
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी अपने पति के साथ पार्टी में पहुंचीं। इसके अलावा मृणाल ठाकुर भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भी पार्टी में शिरकत की। इनके अलावा 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली भी नजर आईं।
Bollywood Stars: बॉलीवुड सितारों ने मुश्किल समय में दिया अपनों का साथ, निभाया भाई-बहन होने का फर्ज

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed