टीवी के बाद हिंदी फिल्मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान कोरोना से बचने के लिए अपने प्रशंसकों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके लोगों को बाहर से लाए हुए सामान को साफ करने की पूरी विधि समझाई है। वह खुद तो इन सभी सावधानियों को बरत ही रही हैं, साथ ही वह अपने प्रशंसकों से भी अनुरोध कर रही हैं कि इन सावधानियों को अपनाकर आप कोरोना को मात दे सकते हैं।
VIDEO: हिना खान की फैंस को सीख, बाजार से जो भी खरीद कर लाएं, उसे कोरोना से ऐसे बचाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में नजर आ रहा है कि हिना खान रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने वाला किराने का सामान बाजार से खरीद कर लाई हैं, जिसमें फल, सब्जियां, दूध, जूस जैसे जरूरी चीजें मौजूद हैं। इन चीजों को शुद्ध करने के क्रम में वह सबसे पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करती हैं। इसके बाद वे एक-एक करके सभी चीजों को साबुन और सैनिटाइजर से साफ करती हुई नजर आती हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी भी संक्रमण से बचने के लिए वह बीच-बीच में खुद को भी साफ करती जा रही हैं। अपने इस पूरे वीडियो के दौरान हो रहे कामों की जानकारी हिना खान हिंदी में देती रहती हैं। हिंदी में बोलने का कारण बताते हुए हिना कहती हैं कि इससे यह संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा, और वे समझ भी पाएंगे।
A post shared by HK (@realhinakhan) on
जब से भारत में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचाया है, तभी से भारत की सभी नामचीन हस्तियां देशवासियों को नए-नए वीडियो दिखाकर जागरूक करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अभिनेत्री हिना भी सोशल मीडिया पर अपने अलग-अलग कामों से लोगों को जागरूक करती रही हैं।
याद दिला दें कि कुछ ही समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ही मुंह पर मास्क को सही ढंग से पहनने का तरीका साझा किया था। हिना के इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया। बता दें कि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।