फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच किरदारों से हितेन तेजवानी बने छोटे परदे के सुपर स्टार, एकता कपूर के साथ ने दिलाई ऊंचाइयां

Wed, 04 Mar 2020 11:11 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 04 Mar 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Hiten Tejwani Birthday Kutumb To Pavitra Rishta These Characters Give Hiten Stardom
हितेन तेजवानी - फोटो : Social Media

टीवी और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार हितेन तेजवानी का करियर फिल्मों से ही शुरू हुआ था। जब उन्हें वहां से पहचान नहीं मिली तो उन्होंने टीवी की तरफ अपना रुख कर लिया। टीवी के कुटुंब, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी के और पवित्र रिश्ता जैसे बड़े धारावाहिक करने के बाद हितेन ने अपने आपको टीवी की दुनिया में एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। हितेन के करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलिफिल्म्स का बहुत बड़ा हाथ रहा है। धारावाहिक कुटुंब और क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अपनी सह कलाकार गौरी प्रधान के साथ ही हितेन ने शादी कर ली। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको हितेन के कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।

Hiten Tejwani Birthday Kutumb To Pavitra Rishta These Characters Give Hiten Stardom
कुटुम्ब - फोटो : Social Media

किरदार : प्रथम मित्तल
धारावाहिक : कुटुंब (2001-03)

इस धारावाहिक में हितेन ने अपने करियर का पहला मुख्य किरदार निभाया था। जैसा कि नाम से पता चल रहा है, कुटुंब एक बड़े परिवार की कहानी है। प्रथम के पिता उमेश के स्वभाव की वजह से सभी लोग प्रथम (हितेन तेजवानी) को एक बिगड़ैल बच्चा समझते हैं, लेकिन वह पूरे परिवार से बहुत प्यार करता है। जब उसकी शादी गौरी (गौरी प्रधान) से होती है, तो उसकी जिंदगी में बहुत से बदलाव आ जाते हैं। टीवी के उस शुरुआती दौर में इस धारावाहिक के दो सीजन आए थे। इन दोनों ही सीजनों में प्रथम और गौरी की कहानी मुख्य थी। आगे चलकर हितेन ने गौरी प्रधान से शादी कर ली थी।

Hiten Tejwani Birthday Kutumb To Pavitra Rishta These Characters Give Hiten Stardom
क्योंकि सास बी कभी बहू थी - फोटो : Social Media

किरदार : करण विरानी
धारावाहिक : क्योंकि सास भी कभी बहू थी (2002-08)

हितेन ने अपना पहला शो 'कुटुंब' एकता कपूर के निर्माण में किया था। उन्होंने अपना दूसरा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को भी एकता कपूर और शोभा कपूर के बैनर बालाजी फिल्म्स के अंतर्गत ही किया है। यह शो अपने जमाने का सबसे प्रतिष्ठित धारावाहिक माना जाता है। छह साल तक चले इस धारावाहिक में करण के रूप में हितेन की कहानी 20 साल का लीप लेने के बाद शुरू होती है करण का किरदार अपनी असली मां से भी ज्यादा तुलसी (स्मृति ईरानी) को प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hiten Tejwani Birthday Kutumb To Pavitra Rishta These Characters Give Hiten Stardom
कसौटी जिंदगी के - फोटो : Social Media

किरदार : अनुराग बसु / प्रथम मित्तल
धारावाहिक : कसौटी जिंदगी के (2007-08)

इस धारावाहिक में हितेन को अनुराग बसु का किरदार उनकी किस्मत से ही मिला था। क्योंकि इस किरदार को पहले सेजान खान कर रहे थे, जिसे बाद में हितेन को दे दिया गया। इस धारावाहिक को भी एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ही निर्मित कर रही थी। यह धारावाहिक अपने समय का सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो था, इसीलिए इस शो को बाद में रिबूट भी किया गया। इस प्रतिष्ठित धारावाहिक की कहानी अनुराग (हितेन तेजवानी) और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन अनुराग की शादी कोमोलिका (उर्वशी ढोलकिया) से हो जाती है। हालांकि बाद में इन दोनों का तलाक भी हो जाता है। बीच में कहानी में बहुत से मोड़ आते हैं। अंत में अनुराग और प्रेरणा अपनी मौत के बाद ही एक होते है।

विज्ञापन
Hiten Tejwani Birthday Kutumb To Pavitra Rishta These Characters Give Hiten Stardom
Hiten Tejwani

किरदार : विक्की ओबेरॉय
धारावाहिक : मुक्ति बंधन (2011)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसौटी जिंदगी के जैसे धारावाहिकों को करने के बाद हितेन का करियर अपनी ऊंचाइयों पर था। इसके बाद उन्होंने कई और शोज भी किए जिनमें कुछ रियलिटी शो भी शामिल थे। फिर उन्होंने यह धारावाहिक 'मुक्ति बंधन' किया जिसमें उनका किरदार विकी ओबेरॉय का था। इस धारावाहिक ने बहुत अच्छी टीआरपी हासिल नहीं की, जिसकी वजह से इसे बहुत जल्दी बंद कर दिया गया। लेकिन नकारात्मक किरदार में भी हितेन ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed