{"_id":"5e5fa80b8ebc3ef3fa5c71b9","slug":"hiten-tejwani-birthday-special-his-love-story-with-wife-gauri-pradhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक दे हितेन तेजवानी ने इस एक्ट्रेस से रचाई थी शादी, जानें लव स्टोरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पत्नी को तलाक दे हितेन तेजवानी ने इस एक्ट्रेस से रचाई थी शादी, जानें लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
hiten tejwani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने उस समय बहुत सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था । इस सीजन में हितेन ने अपनी शालीनता का परिचय देकर दर्शकों का दिल जीता। हितेन 5 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं । उनका जन्म 1974 को महाराष्ट्र में हुआ था । हितेन के बर्थडे पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ राज बताते हैं ।
2 of 8
Hiten Tejwani
हितेन को छोटे पर्दे पर एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से पहचान मिली थी। इससे पहले उन्हें सीरियल 'कुटुम्ब' में देखा जा चुका था। बिग बॉस में दर्शकों को हितेन का एक अलग रूप देखने को मिला । वो घर में जितने भी समय रहे एक सुलझे हुए इंसान की तरह हालात को संभालते दिखे ।
3 of 8
Hiten Tejwani
हितेन ने टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान से शादी की है। हितेन और गौरी की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर लव स्टोरी में से एक है। दरअसल, बचपन से ही हितेन को एक्टिंग में रुचि थी। कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। साथ ही वो एेड फिल्में भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Hiten Tejwani
साल 1999 में हितेन एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए बंगलुरू जा रहे थे। तभी एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात गौरी प्रधान से हुई। पहली मुलाकात में ही हितेन को गौरी की सादगी भा गई हालांकि सेट पर गौरी बेहद गंभीर रहती थीं जिस वजह से उन्होंने कभी बात करने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
5 of 8
Hiten Tejwani
ऐड फिल्मों की शूटिंग खत्म करके दोनों अपने-अपने काम पर वापस लौट गए। करीब 6 महीने तक हितेन और गौरी ने बात नहीं की। ऐड फिल्म के बाद दोनों की मुलाकात सीरियल 'कुटुम्ब' में हुई। दरअसल, ऐड फिल्म के बाद गौरी और हितेन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।