फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में हुमा कुरैशी की फ्रॉक पहन लेते थे साकिब सलीम, 'द कपिल शर्मा शो' पर किया खुलासा

Sun, 18 Oct 2020 11:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 18 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Huma Qureshi and Saqib Saleem Relive Their Childhood Memories On The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' हर हफ्ते लोगों को आकर गुदगुदाता है। दर्शक बड़ी ही बेसब्री से हर हफ्ते इस शो का इंतजार करते हैं। इस शो में कई सेलेब्स आते हैं और खूब मस्ती करते हैं। साथ ही साथ अपने कई राज भी इस शो के माध्यम से सेलेब्स खोलते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में अभिनेत्री हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम नजर आने वाले हैं।

Huma Qureshi and Saqib Saleem Relive Their Childhood Memories On The Kapil Sharma Show
हुमा कुरैशी, साकिब सलीम - फोटो : फाइल फोटो

सभी सेलेब्स की तरह ही साकिब और हुमा ने भी शो के दौरान खूब मस्ती की। दोनों भाई- बहन की जोड़ी ने ठहाके लगाते हुए फैंस को भी खूब गुदगुदाया। इसी दौरान हुमा ने अपने भाई साकिब के कई सीक्रेट्स भी खोले। तो वहीं साकिब ने बताया कि वो बचपन में अपनी बहन हुमा की फ्रॉक पहन लिया करते थे।

Huma Qureshi and Saqib Saleem Relive Their Childhood Memories On The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram: @sonytvofficial

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर शो की तरफ से एक टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में दोनों भाई- बहन की जोड़ी काफी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान दोनों अपने बचपन के दिनों को भी याद करते हैं। कपिल शर्मा साकिब से पूछते हैं क्या वे बचपन में हुमा के कपड़े पहनते थे? इस पर साकिब जवाह देते हैं कि बचपन में वो शादियों तक में हुमा की फ्रॉक पहन कर चले जाते थे।

View this post on Instagram

Bollywood ke iss witty Bhai-Behen Huma aur Saqib ke saath hongi baatein itni mazedaar, ke laughter hoga zordaar. Dekhiye #TheKapilSharmaShow aaj raat 9:30 baje. @kapilsharma @kikusharda @krushna30 @bharti.laughterqueen @sumonachakravarti @banijayasia @archanapuransingh @chandanprabhakar @iamhumaq @saqibsaleem

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Huma Qureshi and Saqib Saleem Relive Their Childhood Memories On The Kapil Sharma Show
हुमा कुरैशी, साकिब कलीम - फोटो : फाइल फोटो

ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। इस पर कपिल कहते हैं कि अर्चना जी आज भी ना सिर्फ पति परमीत की टी शर्ट पहन लेती हैं और परमीत उनका गाउन, इस पर अर्चना बड़ी तेज हंसती हैं। इसी तरह दोनों ने एक राज और खोला। हुमा ने बताया कि जब हुमा शहर आती थीं तो साकिब भी आते थे। उन्हें लगता कि वो अपनी बहन की देखरेख और ख्याल रखने के आते थे।

विज्ञापन
Huma Qureshi and Saqib Saleem Relive Their Childhood Memories On The Kapil Sharma Show
हुमा कुरैशी, साकिब कलीम - फोटो : फाइल फोटो

असल सच्चाई तो हुमा के सामने बाद में आई। साकिब ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए किया करते थे। इस पर सफाई देते हुए साकिब कहते हैं, 'प्यार के लिए ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं।' इस पर हुमा पूछती हैं 'बेटा आजकल कहां है तुम्हारा प्यार?' साकिब कहते हैं, 'अपने प्यार के साथ'। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

पढ़ें: यूजर ने पूछा सोना मोहपात्रा से 'फेमिनिज्म' को लेकर ऐसा सवाल, सिंगर ने जवाब से कर दी बोलती बंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed