बिग बॉस के 14वें सीजन को हिट बनाने के लिए इस बार शो के अंदर तीन पुराने कंटेस्टेंट को भी लाया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान घर में सीनियर बनकर बाकी सदस्यों की खूब क्लास लगा रहे हैं। शो के अंदर सिद्धार्थ खूब छाए रहते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ने बताया कि किस तरह वह लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए अपने पिता की जेब से पैसे चुराया करते थे।
Bigg Boss 14: पिता की जेब से इसलिए पैसे चुराते थे सिद्धार्थ शुक्ला, शो पर बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्लिप में सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, 'पापा का पर्स हमेशा भरा हुआ रहता था। वह अपने पैसे हमेशा बहुत सिस्टम से रखते थे। पहले 500 का, फिर 100, फिर 50 और साइड में 100 के कुछ और नोट। मैंने सोचा यार इतने पैसे हैं उन्हें समझ नहीं आएगा कौन से पैसे कहां हैं। मुझे लगा ये साइड वाला भरा रहता है, गिनकर नहीं रखे होंगे। मैंने दो-तीन बार पैसे निकाल लिए। लेकिन फिर मैं पकड़ा गया।'
खूब हो रही है तकरार
बिग बॉस का ये सीजन पहले दिन से ही अखाड़ा बना हुआ है। प्रतियोगियों के बीच किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सीनियर्स घर में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं दूसरे प्रतियोगी उन पर हावी होना चाहते हैं।
सारा गुरपाल के बेघर होने पर उठे सवाल
पहले ही हफ्ते में सारा गुरपाल को घर से बाहर होना पड़ा। उन्हें वोट के आधार पर नहीं बल्कि सीनियर्स के फैसले के चलते बेघर होना पड़ा। सारा का इस तरह से जाना लोगों को पसंद नहीं आया। इसके पीछे की वजह कहीं ने कहीं लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला को माना।
टीआरपी में फेल
घर में इतना सब कुछ होने के बाद भी बिग बॉस दर्शकों को नहीं लुभा पा रहा। टीआरपी की लिस्ट में ये शो इस बार जगह नहीं बना पाया है। इस वजह से शो के प्रयोजक परेशान हैं। इससे कहीं न कहीं शो के होस्ट सलमान खान की छवि भी प्रभावित हो रही है।
पेरिस में धर्म के नाम पर काटा शिक्षक का सिर, बॉलीवुड सितारों ने जताई नाराजगी