फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के गुस्से का शिकार हुए 'बिग बॉस' के ये 8 कंटेस्टेंट, 2 को निकलवा दिया था घर से बाहर

Tue, 24 Sep 2019 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 24 Sep 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Imam A Siddique to Swami Om 8 Bigg Boss Contestant faces Salman Khan anger
Swami Om, Salman and Imam A Siddique - फोटो : file photo

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) शुरू हो चुका है। इस बार शो में 13 हस्तियों ने शिरकत की है। इस बीच आज हम आपको बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे जो शो के दौरान सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार हुए। खास बात है सलमान के गुस्से से टीवी की संस्कारी बहू से लेकर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी भी बच नहीं पाए।



Imam A Siddique to Swami Om 8 Bigg Boss Contestant faces Salman Khan anger
Gauhar Khan and Kushal Tandon - फोटो : file photo

गौहर खान और कुशाल टंडन
'बिग बॉस सीजन 7' गौहर खान और कुशाल टंडन हमेशा सलमान खान के निशाने पर रहे। यह दोनों शो में लगातार किसी ना किसी वजह से सलमान खान की डांट खाते दिखाई दिए। यहां तक कि शो में सलमान के ऊपर इल्जाम लगा कि वह भेदभाव कर रहे हैं। हालांकि इस सीजन को गौहर खान ने ही जीता था। 

 

Imam A Siddique to Swami Om 8 Bigg Boss Contestant faces Salman Khan anger
Imam A Siddique - फोटो : twitter

इमाम सिद्दीकी
'बिग बॉस' के अब तक के इतिहास में अगर किसी कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा झगड़ालू होने का टैग दिया जाएगा तो वह इमाम सिद्दीकी हैं। इसी वजह से वह सलमान खान के निशाने पर भी रहे। इमाम ने शो के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही वह अपनी हरकतों से घरवालों को इस कदर परेशान कर देते थे कि सामने वाला रो देता था। इमाम 'बिग बॉस' सीजन 6 में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Imam A Siddique to Swami Om 8 Bigg Boss Contestant faces Salman Khan anger
स्वामी ओम - फोटो : file photo

स्वामी ओम
'बिग बॉस' सीजन 10 में ओम स्वामी ने बेशर्मी की सारी हदें ही पार कर दी थी। स्वामी ओम ने ना केवल घरवालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कुछ ऐसी हरकतें भी की जिससे घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। यहां तक कि स्वामी ओम को सलमान ने 'बिग बॉस' के घर से निष्कासित भी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Imam A Siddique to Swami Om 8 Bigg Boss Contestant faces Salman Khan anger
प्रियंका जग्गा - फोटो : file photo

प्रियंका जग्गा 
प्रियंका जग्गा 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं। स्वामी ओम की तरह तो नहीं लेकिन प्रियंका ने भी घरवालों को शो के दौरान बहुत परेशान किया। प्रियंका को सलमान ने शो से बाहर निकाल दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed