फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से नहीं हो पाई नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी, 'इंडियन आइडल' के विजेता ने किया खुलासा

Wed, 04 Mar 2020 03:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Mar 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 winner Sunny Hindustani revealed the truth behind Neha Kakkar Aditya Narayan wedding
Sunny Hindustani, Neha Kakkar and Aditya Narayan - फोटो : file photo

'इंडियन आइडल' सीजन 11 भले ही खत्म हो गया लेकिन इस शो के जज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां हुईं। यहां तक दोनों परिवार के लोग एक दूसरे से मिले भी लेकिन आखिर में दोनों की शादी नहीं हो पाई। इन दोनों की शादी को लेकर अब इस शो के विजेता सनी हिंदुस्तानी (Sunny Hindustani) ने बड़ा खुलासा किया है। 

Indian Idol 11 winner Sunny Hindustani revealed the truth behind Neha Kakkar Aditya Narayan wedding
सन्नी हिंदुस्तानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सनी हिंदुस्तानी ने शो जीतने के बाद पहला इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सनी ने नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी टूटने की असली वजह बताई। सनी हिंदुस्तानी ने कहा- 'जब कंटेस्टेंट्स को नेहा-आदित्य की शादी के बारे में खबर मिली तो सब लोग खुश हो गए थे। शादी के लिए हम लोगों ने कपड़े भी खरीद लिए थे। यहां तक कि स्टेज पर बारात लेकर भी पहुंच गए थे।' 

Indian Idol 11 winner Sunny Hindustani revealed the truth behind Neha Kakkar Aditya Narayan wedding
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media

सनी ने आगे कहा- 'हम में से किसी ने ये नहीं सोचा कि, लड़का-लड़की शादी के लिए हां बोलेंगे या नहीं। नेहा दी ने आदित्य के साथ शादी का प्रपोजल स्वीकार नहीं किया और इसी वजह से शादी नहीं हो पाई।' 'इंडियन आइडल' सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले 24 फरवरी को था। विजेता सनी को 25 लाख रुपये के चेक के अलावा एक नई कार टाटा अल्ट्रॉज और टीसीरीज की आगामी फिल्म में एक गाने के अनुबंध से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 11 winner Sunny Hindustani revealed the truth behind Neha Kakkar Aditya Narayan wedding
indian idol 11 winner - फोटो : Social Media

पहले उपविजेता रोहित राउत जिन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा दी थी, उनमें से प्रत्येक को 5 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया गया था। दूसरी रनर अप अंकोना मुखर्जी को 5 लाख रूपये एक चेक दिया गया था। तीसरे और चौथे रनर अप, रिधम और एड्रिज में से प्रत्येक को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 3 लाख रुपये का चेक दिया गया था। 

विज्ञापन
Indian Idol 11 winner Sunny Hindustani revealed the truth behind Neha Kakkar Aditya Narayan wedding
Indian Idol 11 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सनी इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में रहे क्योंकि वो शो में आने से पहले बूट पॉलिश किया करते थे। शो जीतने के बाद सनी ने उस वक्त कहा था- 'मैंने पहले दौर से गुजरने के बारे में भी नहीं सोचा था, प्रतियोगिता जीतना तो दूर की बात है। मैंने एक लंबा रास्ता तय किया है और विश्वास नहीं कर सकता कि सफर अभी शुरू हुआ है। इतने बड़े मंच पर गाने का अवसर मिलने से लेकर इस शो को असल में जीतने तक, यह मेरे सभी सपनों, इच्छाओं और प्रार्थनाओं का एक साथ सच होने जैसा है।'

माहिरा शर्मा अवॉर्ड विवाद में नया मोड़, अब टीम इस शख्स के खिलाफ उठा सकती है कानूनी कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed