फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए आशीष कुलकर्णी, इस प्रतिभागी को मिले सबसे ज्यादा वोट

Tue, 13 Jul 2021 03:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 13 Jul 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Ashish Kulkarni Eliminated and Arunita Kanjilal Gets Highest Votes this week
आशीष कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। बता दें, शो का फिनाले 15 अगस्त को होना तय हुआ है। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई थीं। आशा जी की एंट्री के साथ साथ मेकर्स ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी से भी पर्दा उठा दिया है। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं इस मजेदार एपिसोड से एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है।



शो में आशीष कुलकर्णी का सफर हुआ खत्म
दरअसल, आशीष कुलकर्णी इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो गए हैं। ये फैसला अनु मलिक ने सुनाया था। उन्होंने पहले सभी कंटस्टेेंट्स को मंच पर बुलाया और यह घोषणा की कि आशीष कुलकर्णी का इस शो में म्यूजिकल सफर यहीं खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह जनता का फैसला है। आशीष के एलिमिनेशन के साथ-साथ अनु मलिक ने सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाले प्रतिभागी का भी नाम बताया।

Indian Idol 12 Ashish Kulkarni Eliminated and Arunita Kanjilal Gets Highest Votes this week
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

अनु मलिक ने सभी कंटस्टेंट्स को मंच पर बुलाकर सबसे पहले सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रतिभागी का नाम लिया। बता दें, इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाली प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल हैं। उनके नाम का खुलासा करने के तुरंत बाद आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने की खबर सामने आई।

Indian Idol 12 Ashish Kulkarni Eliminated and Arunita Kanjilal Gets Highest Votes this week
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

बता दें, अरुणिता कांजीलाल शो की एक ऐसी प्रतियोगी हैं, जिन्हे सिर्फ सोशल मीडिया पर ही प्रशंसकों का प्यार नहीं मिला बल्कि शो के जजों को भी उन्होंने हमेशा अपनी सिंगिंग से प्रभावित किया। शो में जितने भी कलाकार अतिथि के रूप में आए वो सभी इस बेहतरीन सिंगर की सिंगिंग को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। यहां तक कि पिछले दिनों जब वह अपने होमटाउन वोट अपील करने गईं तो इतनी भीड़ इकट्टा हो गई कि कंट्रोल करने के लिए पुलिस तक को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Ashish Kulkarni Eliminated and Arunita Kanjilal Gets Highest Votes this week
आशा भोसले, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आज के आशा भोसले एपिसोड में कई बातें सामने आई हैं। सबसे पहले तो शो की ट्रॉफी भी झलक भी देखने को मिली है। साथ ही शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले इस साल 15 अगस्त को होना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि फिनाले लगातार 12 घंटे चलेगा। इंडियन आइडल का 12वां सीजन कई कारणों से सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स फिनाले को और ज्यादा खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं।



 
विज्ञापन
Indian Idol 12 Ashish Kulkarni Eliminated and Arunita Kanjilal Gets Highest Votes this week
आदित्य नारायण - फोटो : instagram

हाल ही में एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने शो को लेकर काफी खास बातें कहीं थी और बताया था कि शो का फिनाले कब और कैसे होने वाला है। आदित्य ने कहा कि , 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed