टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा। इस हफ्ते आशीष कुलकर्णी शो से एलिमिनेट हो गए हैं। ये फैसला अनु मलिक ने सुनाया था। उन्होंने पहले सभी कंटेस्टेंट्स को मंच पर बुलाया और यह घोषणा की कि आशीष कुलकर्णी का इस शो में म्यूजिकल सफर यहीं खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह जनता का फैसला है। आशीष के एलिमिनेशन के साथ-साथ अनु मलिक ने सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाले प्रतिभागी का भी नाम बताया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने तो कहा कि ये 'अनुचित निर्णय' है।
Indian Idol 12: आशीष के एलिमिनेशन पर यूजर्स ने जताई नाराजगी, मेकर्स पर लगाया शनमुख प्रिया को बचाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि एक बार फिर मेकर्स ने गलत एलिमिनेशन किया है। यही नहीं, लोग शो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आशीष शो से बाहर होने वाले सिंगर नहीं थे। यूजर्स का कहना है कि आशीष सीजन के टॉप 3 में शामिल सिंगर हैं।
Shame on @SonyTV
Indian idol why? This is totally unacceptable and unfair. #IndianIdol #AshishKulkarni deserved to be in top 5. Not sure why people and Indian idol see in #ShanmukhaPriya grow up
Shame on #IndianIdol
Eliminated #AshishKulkarni to save howling of #ShanmukhaPriya
Pathetic Pathetic Pathetic
एक यूजर ने लिखा, 'मेकर्स ने शनमुख को बचाने के लिए पहले सवाई भाट को बाहर किया और अब आशीष कुलकर्णी की 'बलि' दे दी। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक मेकर्स शनमुख को बचाने की कोशिश करते रहेंगे?
Besuri #ShanmukhaPriya ko winner banana hai Sony ko.. Favouritism..Ashish much more better than her ...Asha ji asked her to sing PIYA BAWRI..she refused coz she has no melody in her voice..only knows how to shout and make Our Ears bleed..Anjali sang that song so very well.. Such a worst decision eliminating #AshishKulkarni It's all preplanned. Why Shamukh Priya is not eliminated after having low votes? Useless #IndianIdol Another unfair eviction!! How can they eliminate such a versatile singer like #AshishKulkarni !!! He is a fabulous singer yaar!!#IndianIdol It's unfair to ashish...
#AshishKulkarni is way better than #ShanmukhaPriya but still zombies are voting for her.... For me he supposed to be in top 3... #indianidol12
He should be in top 3...
Please vote to right contestants... #Ashishkulkarni #indianidol12
बता दें कि इससे पहले सवाई भट्ट के एलिमिनेशन के बाद भी दर्शकों ने गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि वो शो में आखिरी तक जाना डिजर्व करते थे। कई प्रतिभागियों को टक्कर देने के बाद अब जीत की रेस में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल तोरे रह गए हैं।
बता दें, इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाली प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल हैं। उनके नाम का खुलासा करने के तुरंत बाद आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने की खबर सामने आई। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले इस साल 15 अगस्त को होना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि फिनाले लगातार 12 घंटे चलेगा। इंडियन आइडल का 12वां सीजन कई कारणों से सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स फिनाले को और ज्यादा खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं।