फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian idol 12: सिंगिंग रियलिटी शो में अतिथि बनकर आए धर्मेंद्र और अनीता राज, कई फिल्मों में किया साथ काम

Tue, 13 Jul 2021 02:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 13 Jul 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Indian idol 12 Dharmendra and Anita raj at set of singing reality show as special guest
अनीता राज - फोटो : Social Media

भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल 12' इस साल कई कारणों से सुर्खियों में रहा है। कई कारणों से यह शो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है और लगातार इस शो ने लोगों को उनके टीवी के साथ जोड़े रखा है। इस शो के निर्माता, प्रतियोगी और शो के जज इस शो को दिलचस्प बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। इस शो में अब तक बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज कलाकार और म्यूजिशियन अतिथि के रूप में नजर आ चुके हैं। इस सिंगिंग रियलिटी शो के आगामी वीकेंड पर बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र अपनी सह-कलाकार अनीता राज के साथ अतिथि के रूप में नजर आएंगे।



अपनी केमिस्ट्री से फिर जीता सबका दिल

धर्मेंद्र और अनीता राज की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े परदे पर खूब पसंद किया है और अब ये जोड़ी छोटे परदे पर इस सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आएगी। इंडियन आइडल 12 के मंच पर धर्मेंद्र और अनीता राज एक बार फिर से अपनी जोड़ी का करिश्मा दिखाएंगे और अपने कुछ पुराने गानों पर प्रदर्शन करके पुरानी यादों को ताजा करेंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अनीता राज के प्रशंसकों के लिए उन्हें वापस से साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Indian idol 12 Dharmendra and Anita raj at set of singing reality show as special guest
अनीता राज - फोटो : Social Media
कैजुअल अवतार में दिखे धर्मेंद्र


दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हमेशा की तरह अपने कैजुअल लुक में नजर आए तो वही अनीता राज ब्लैक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इंडियन आइडल 12 में धर्मेंद्र और अनीता राज के आने से वहां मौजूद लोगों के चेहरों पर सिर्फ मुस्कान ही नहीं आई बल्कि लोगों को वो बीते दिन भी याद आ गए जब इनकी जोड़ी परदे पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेती थी।

Indian idol 12 Dharmendra and Anita raj at set of singing reality show as special guest
अनीता राज - फोटो : Social Media

धर्मेंद्र साझा किया अपना अनुभव

अनीता राज और धर्मेंद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों ने साथ में जीने नहीं दूंगा, गुलामी, नौकर बीवी का, इंसानियत का दुश्मन सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। इंडियन आइडल 12 के मंच पर  धर्मेंद्र और अनीता राज ने अपने पूराने दिनों की यादों को ताजा करते और साथ ही वहां पर मौजूद लोगों के साथ कई मजेदार अनुभव साझा करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र शो के जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़, हिमेश रेशमिया के साथ एक अच्छा समय बिताते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol 12 Dharmendra and Anita raj at set of singing reality show as special guest
आशीष कुलकर्णी - फोटो : Instagram

शो में बचे हैं 6 प्रतियोगी
 
फिनाले की रेस के इतना करीब आने के बाद आशीष कुलकर्णी इस सिंगिंग रियलिटी शो से बाहर हो चुके हैं। अब इस शो में सिर्फ छह प्रतियोगी ही बचे हैं, जिसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल टैरो ही बचे हुए हैं। बता दें कि आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों के निशाने पर एक बार फिर से जज के अलावा इस शो की प्रतियोगी शनमुख प्रिया आ गईं। लोग सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Indian idol 12 Dharmendra and Anita raj at set of singing reality show as special guest
आदित्य नारायण - फोटो : instagram

आदित्य ने बताया फिनाले की कैसी चल रही हैं तैयारियां

आदित्य नारायण ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed