टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। इस आखिरी मुकाबले में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, दानिश मोहम्मद, निहाल तारो, जैसे कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके बीच कांटे की टक्कर है। शो पर हर वीकेंड एक खास गेस्ट जज को बुलाया जाता है जिससे ये शाम और भी खास हो जाती है। अब तक रेखा, नीतू कपूर, अमित कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा पूनम सिन्हा जैसे कई दिग्गज कलाकार इस शो में शामिल हो चुके हैं। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई हैं।
इंडियन आइडल 12: पंद्रह अगस्त को होगा शो का ग्रैंड फिनाले, कुछ ऐसी चल रही हैं तैयारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वां सीजन, 12 घंटे ही चलेगा फिनाले
बता दें, इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले इस साल 15 अगस्त को होना निश्चित हुआ है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि फिनाले लगातार 12 घंटे चलेगा। इंडियन आइडल का 12वां सीजन कई कारणों से सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स फिनाले को और ज्यादा खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में आदित्य नारायण ने शो को लेकर काफी खास बातें कहीं थी और बताया था कि शो का फिनाले कब और कैसे होने वाला है। आदित्य ने कहा कि , 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'
फिनाले का इंतजार तो सभी बेसब्री से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सबसे अधिक देखा जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो हैं। हम सिर्फ शो की अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, शो को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता के बारे में हम नहीं सोचेंगे। हम इस सीजन को प्यार और पूरी सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।'
किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद से एक नया विवाद शुरू हो गया था। जिसपर आदित्य नारायण का कहना था कि शो में कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कंटेस्टेंट्स के बारे में अच्छी बातें कहने के लिए जजों पर कोई दबाव नहीं है। जो भी लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि उन्हें इंडियन आइडल कंटेस्टेंट्स के बारे में पॉजिटिव बोलने और तारीफ करने के लिए बोला गया, वो सभी कलीग और दोस्त हैं।