फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेरे हाथ में मेरा हाथ हो: शादी से पहले राहुल और दिशा ने खुद को दिया ये खास तोहफा, तस्वीरें वायरल

Sun, 11 Jul 2021 07:35 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Jul 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
The Dishul Wedding Rahul Vaidya sings Tere Haath Mein for Disha Parmar
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : Instagram

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही सोशल मीडिया पर दोनों की हर छोटी बड़ी हरकत एकदम से वायरल हो जाती है। राहुल और दिशा 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी कर रहा है। जोड़े ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी। अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं तो परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीते दिनों भी राहुल ने एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी। शादी की तैयारियों का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर राहुल और दिशा अपनी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।



दरअसल, हाल ही में राहुल और दिशा ने अपने हाथों का इम्प्रेशन भी कास्ट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही राहुल ने दिशा के लिए एक प्यार भरा गाना भी गाया है। बता दें, फैंस दोनों की शादी को लेकर इतना उत्साहित हैं कि उन्होंने इनकी जोड़ी को 'द दिशुल वेडिंग' नाम दे दिया है।

The Dishul Wedding Rahul Vaidya sings Tere Haath Mein for Disha Parmar
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने हाल ही भावना जसरा से अपने हैंड इम्प्रेशन कास्ट करवाए हैं। इसकी तस्वीरें भावना जसरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर कर भावना ने लिखा, 'राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी करने वाले हैं। जिंदगी भर एक साथ रहने के वादे पर मुहर लगाने के लिए उन्हें एक-दूसरे का हाथ पकड़ने से बेहतर गिफ्ट और कुछ हो ही नहीं सकता था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

The Dishul Wedding Rahul Vaidya sings Tere Haath Mein for Disha Parmar
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

हैंड इम्प्रेशन की कास्टिंग के दौरान राहुल वैद्य, दिशा परमार के लिए 'तेरे हाथ में मेरा हाथ हो' गाना भी गाते नजर आ रहे थे। इसका वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि भावना जसरा 'फर्स्ट इम्प्रेशन' के नाम से अपनी कंपनी चलाती हैं, जहां वह गोल्ड से लेकर सिल्वर और ब्रोंज तक में हाथों और पैरों की कास्टिंग और इम्प्रेशन बनाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhavna Jasra (@bhavnajasra)


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
The Dishul Wedding Rahul Vaidya sings Tere Haath Mein for Disha Parmar
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे। हाल ही उनके संगीत सेरिमनी के रिहर्सल का वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में राहुल वैद्य और दिशा परमार भी रिहर्सल करते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
The Dishul Wedding Rahul Vaidya sings Tere Haath Mein for Disha Parmar
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दिशा परमार का अपनी शादी को लेकर कहना है कि, 'एक आदर्श शादी समारोह के लिए मेरा यही मानना है कि यह बेहद निजी मामला है। विवाह दो लोगों और उनके संबंधित परिवारों का एक मिलन है, जिसमें उनके प्रियजनों की मौजूदगी होती है। मैंने हमेशा एक साधारण शादी समारोह की ही इच्छा की है। मुझे खुशी है कि हम ठीक इसी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed