{"_id":"60f2f6948ebc3e73532b92db","slug":"indian-idol-12-finale-the-finale-episode-of-indian-idol-12-will-be-broadcast-for-12-hours-here-all-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है बेहद खास, कुछ इस तरह से चल रही तैयारी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है बेहद खास, कुछ इस तरह से चल रही तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'इंडियन आइडल 12' के ग्रैंड फिनाले का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और अब इसकी तय तारीख का भी एलान हो गया है। इस बार शो का ग्रैंड फिनाले काफी दिलचस्प होने वाला है। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद अब इस सिंगिंग रियलिटी शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए हैं। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। फिनाले की तैयारी कैसी होने वाली है और शो में खास क्या होने वाला है, इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है।
12 घंटे तक चलेगा फिनाले
रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन-एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑनएयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करने वाले हैं।
2 of 5
इंडियन आइडल के मंच पर आशा भोसले
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ यही नहीं ग्रैंड फिनाले में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होकर इसे और ज्यादा शानदार बनाने वाली हैं। ऐसे भी हर वीकेंड पर कोई न कोई सेलेब्स शो के मंच पर आता है और महफिल जमा देता है। फिनाले में तो सुरों का संग्राम होगा और सितारों से सजी महफिल होगी।
3 of 5
इंडियन आइडल 12 जज
- फोटो : सोशल मीडिया
शो को विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज कर रही हैं, हालांकि नेहा की नामौजूदगी में फिलहाल उनकी बहन सोनू कक्कड़ जज कर रही हैं। शो के होस्ट आदित्य नारायण ही शो को होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार शो काफी विवादों में भी रहा। इन बातों को पीछे छोड़ते हुए और पॉजिटिव चीजों को आगे लेकर चलते हुए पिछले दिनों शो के होस्ट आदित्य नारायण ने कहा था, 'हमारे निर्माता सोनी, फ्रेमेंटल और टीसीटी पूरी टीम के साथ इस सीजन को मिले प्यार और सफलता से बहुत खुश हैं। यह शो पिछले कई सालों से लोग देखते आए हैं। ये सबसे अधिक देखा जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो हैं। हम सिर्फ शो की अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहते हैं, शो को लेकर बढ़ रही नकारात्मकता के बारे में हम नहीं सोचेंगे। हम इस सीजन को प्यार और पूरी सकारात्मकता के साथ खत्म करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12 में अमित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, 'इंडियन आइडल 12' में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार मेहमान बनकर आए थे। उन्होंने शो से जाने के बाद कहा था कि मुझसे कंटेस्टेंट की तारीफ करने को कहा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इंडियन आइडल 12 को काफी ट्रोल किया था। आलम ये हो गया था कि लोगों ने शो को बायकॉट तक करने की बात कह डाली थी। हालांकि, बाद में अन्य सेलेब्स ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।