फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 'तारक मेहता..' की बबीताजी मड बाथ लेते आईं नजर, दिलकश अदाएं देख फैंस भी हुए दीवाने

Sat, 17 Jul 2021 08:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 17 Jul 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
TMKOC Star Munmun Dutta Stuns Fans As She Takes Mud Bath in Sexy Monokini
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। मुनमुन ने शो में अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टिंग के अलावा मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खास तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच साझा करती हैं। फैंस को भी मुनमुन की लेटेस्ट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मुनमुन ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।



दरअसल, मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन तीन तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि बबीता जी उपर से नीचे तक मिट्टी में लिपटी नजर आ रही हैं। बता दें, मुनमुन ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं जो इंटरनेट पर तापमान बढ़ा रही हैं।

TMKOC Star Munmun Dutta Stuns Fans As She Takes Mud Bath in Sexy Monokini
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मुनमुन दत्ता ने अपनी इन तस्वीरों को साझा कर फैंस को खास सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में वह 'मड बाथ' का मजा लेती नजर आ रही हैं। दरअसल, ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि साल 2017 की हैं जिन्हें मुनमुन ने अब शेयर किया है।

TMKOC Star Munmun Dutta Stuns Fans As She Takes Mud Bath in Sexy Monokini
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन समुद्र किनारे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। वह अपने पूरे शरीर पर मिट्टी का लेप लगाते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही एक्ट्रेस से ये भी बताया कि फोटोज 2017 में उनके जॉर्डन ट्रिप की हैं। मुनमुन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'डेड सी और सेहतमंद मड बाथ। जॉर्डन 2017...'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC Star Munmun Dutta Stuns Fans As She Takes Mud Bath in Sexy Monokini
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

मुनमुन दत्ता की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इन फोटोज पर चार लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जेठा के लिए इनता कुछ।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इस बार राज ने कमेंट नहीं किया। वहीं कई यूजर्स हार्ट, फायर जैसे इमोजी बनाकर इन फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
TMKOC Star Munmun Dutta Stuns Fans As She Takes Mud Bath in Sexy Monokini
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता अपने शो की तरह ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। 4 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अपनी दिलकश अदाओं से ये अभिनेत्री हर किसी का दिल जीत लेती है, लेकिन कभी-कभी वो सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें ही कह जाती हैं जिससे उनकी काफी आलोचना होती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता 'बबीता अय्यर' की भूमिका निभा रही हैं, जो कृष्णा अय्यर की पत्नी है और गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे स्टाइलिश सदस्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed