फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: मॉडलिंग के दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार हुईं आराधना शर्मा, कहा- पिता के साथ भी असहज हो गई थी

Sat, 17 Jul 2021 05:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 17 Jul 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashma actress aradhana sharma shares her experience of casting couch know details
आराधना शर्मा - फोटो : Instagram

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार घर-घर में लोकप्रिय है कई कलाकार इस शो को अलविदा कह चुके हैं तो वही इस कॉमेडी शो में कुछ नए किरदारों की नई एंट्री हुई है । इन्ही किरदारों में से एक किरदार है दीप्ति का जो इस शो में जासूस बनी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस किरदार को निभा रही हैं आराधना शर्मा । आराधना शर्मा इस शो से पहले 'स्पिलिट्सविला 12' और अलादीन में नजर आ चुकी हैं। लेकिन शायद आपको इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि आराधना भी कई अभिनेत्रियों की तरह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं ।



आराधना ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आराधना शर्मा को उनके दीप्ति के किरदार के लिए दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान आराधना ने अपने कई अनुभवों को साझा किया। आराधना ने बताया कि ये लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा हैं । आराधना ने खुलासा करते हुए ये भी बताया कि जब वो मॉडलिंग करती थीं और टेलीविजन और फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं तो उस दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था। 

tarak mehta ka ooltah chashma actress aradhana sharma shares her experience of casting couch know details
आराधना शर्मा - फोटो : Instagram

पिता से भी असहज महसूस कर रही थीं आराधना

आराधना शर्मा ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में अपना दर्द बयां किया और साथ ही अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की डरावनी घटना के बारे में बताया । चैनल से खास बातचीत में आराधना शर्मा ने कहा कि कास्टिंग एजेंटों में से एक ने उनके साथ इतनी गलत हरकत की कि वो अंदर से पूरी तरह सहम गईं । उन्हें इस घटना के बाद सबसे इतना अधिक डर लगने लगा था कि वो कुछ समय तक अपने पिता के साथ भी असहज महसूस करने लगी थीं ।

tarak mehta ka ooltah chashma actress aradhana sharma shares her experience of casting couch know details
आराधना शर्मा - फोटो : Instagram

आराधना ने बयां किया दर्द

उस घटना के बारे में बातचीत करते हुए आराधना ने बताया कि वो उस किस्से को अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकतीं। आराधना शर्मा ने इस खास बातचीत में कहा, ‘यह चार पांच साल पहले की बात है, जब मैं पुणे में पढ़ाई कर रही थी । मेरे साथ ये घटना रांची में हुई थी । मेरे शहर रांची में एक व्यक्ति था, जो उस वक्त मुंबई में किसी प्रोजेक्ट की कास्टिंग कर रहा था ।  क्योंकि उस वक्त में पुणे में मॉडलिंग करती थी तो लोग मुझे थोड़ा जानने लगे थे । मैं रांची इसलिए गई थी क्योंकि उसने कहा कि वो किसी भूमिका के लिए कास्टिंग कर रहे हैं’। इस घटना के बारे में आगे बात करते हुए आराधना ने कहा, ‘हम एक रूम  में बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे, लेकिन वो मुझे बार-बार छूने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आया, मैं वहां से उठी दरवाजा खोला और भाग गई । बस मुझे यही याद है । इस बारे में मैं काफी दिन तक किसी से बात तक नहीं कर पाई’।

विज्ञापन
विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashma actress aradhana sharma shares her experience of casting couch know details
Instagram - फोटो : आराधना शर्मा

तुम सुंदर और फिट नहीं हो

आराधना ने इस वाक्या के बारें में आगे बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें उनके चेहरे और लुक पर भी लोगों ने काफी ताने मारे और जज किया । आराधना ने कहा, ‘काम के लिए हम अपने पोर्टफोलियो कास्टिंग एजेंसी को भेजते थे, उसमें से एक था जिसे सुंदर लड़की की तलाश थी उस भूमिका के लिए ।  जब मैंने कास्टिंग एजेंट से मेरा पोर्टफोलियो आगे देने के बारे में पूछा तो उसने जवाब देते हुए कहा कि 'मैंने यहां पर सुंदर लिखा है, लेकिन तुम सुंदर नहीं हो और न ही फिट हो। मैं तुम्हें वो भूमिका दूंगा जिसमें तुम फिट हो’ । आराधना शर्मा ने कहा इस तरह से उन्हें उस कास्टिंग एजेंट का जवाब मिला था।

विज्ञापन
tarak mehta ka ooltah chashma actress aradhana sharma shares her experience of casting couch know details
आराधना शर्मा - फोटो : Instagram

लोग बुलाते थे मर्दाना

शुरू से ही फिटनेस में रही आराधना शर्मा ने बताया कि उन्हें सिर्फ कास्टिंग काउच का दर्द ही नहीं झेलना पड़ा, बल्कि कई लोगों ने उन्हें मर्दाना भी बुलाया ।उन्होने कहा, ‘मैं फिटनेस में हमेशा से विश्वास रखती हूं और मैंने मार्शल आर्ट्स भी सीखा है इसलिए लोग मुझे कहते थे कि मैं मर्दाना दिखती हूं और मुझे शी-मैन कहकर संबोधित किया जाता था’ । आराधना शर्मा इन दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जासूस दीप्ति बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed