इंडियन आइडल 12 का ये सीजन कई कारणों से चर्चा में रहा है। इस लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो में इस बार जजों से लेकर प्रतियोगियों तक सब सवाल के घेरे में खड़े हो गए। किसी अतिथि ने शो से जाने के बाद निर्माताओं पर ये आरोप लगाया कि उनसे जबरदस्ती कुछ प्रतियोगियों की तारीफ करवाई जाती थी तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शो के जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक पर भी पक्षपात करने के आरोप लगा दिए। इस शो की मेजबानी करने वाले आदित्य नारायण पर भी कई सवाल उठे और वो अपना पक्ष रखते हुए नजर आए। अब फर्जी फैसले के बढ़ते आरोपों पर शो के मेजबान आदित्य नारायण ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
इंडियन आइडल 12: आदित्य नारायण ने शो को फर्जी बताने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-किसी पर कोई दबाव नहीं डाला जाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजों पर कोई दबाव नहीं है
इस रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया कि आदित्य ने इस बात को भी साफ किया है कि शो में प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए किसी पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रतियोगियों के बारे में अच्छी बातें कहने के लिए जजों पर कोई दबाव नहीं है। आदित्य ने आगे कहा, जो कोई भी इंडियन आइडल के प्रतोयोगियों और सहकर्मी और दोस्तों के बारे में सकारात्मक टिपण्णी देने का उदाहरण दे रहा है। मैं उन्हें ये विश्वास दिलाना चाहता हूं, जब तक मैं इंडियन आइडल की मेजबानी कर रहा हूं तब तक किसी को दिखावें के लिए तारीफ करने की जरूरत नहीं है। आप जैसे हैं वैसे रहें, जो कहना चाहते हैं वो कहें आप हमारे शो में आए और हमें अपना आशीर्वाद दें। मैं सिर्फ खुद के लिए बोल सकता हूं मैं दूसरे सीजन की टीम, प्रोडक्शन के बारे में कुछ नहीं बोल सकता क्योंकि वो बिलकुल अलग थे।
फिनाले में बचे हैं बहुत ही कम दिन
आदित्य ने बताया कि इस शो के फिनाले में बहुत ही कम दिन बचे हुए हैं। इंडियन आइडल सीजन 12 के खत्म होने में सिर्फ चार हफ्ते बाकी हैं। मीडिया बातचीत में आदित्य ने फिनाले पर बातचीत करते हुए कहा, 'फिलहाल हम खुश हैं कि हम मुंबई वापस आ गए हैं। हालांकि कोरोना की महामारी के चलते सेट पर कुछ चीजें प्रतिबंधित हैं लेकिन हम इस सीजन के प्रतिभाशली सिंगर्स को देखते हुए एक बड़ा फिनाले करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हमारे जजों के साथ-साथ इस फिनाले में म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।' इस सीजन के सभी प्रतियोगी जमकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में इंडियन आइडल 12 के निर्माताओं ने सभी प्रतियोगियों को उनके शहर भेजा था। सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने घर जाकर वहां की जनता का मनोरंजन किया और साथ ही इस शो को जीतने के लिए अपने दर्शकों से उन्हें वोट देने की अपील की। जैसे ही कई प्रतियोगी अपने शहर पहुंचे लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।
विवादों से घिरे रहते हैं आदित्य नारायण
इंडियन आइडल 12' की मेजबानी कर रहे आदित्य नारायण अक्सर शो को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर आदित्य की काफी आलोचना की गई थी। दरअसल शो को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने शो में आकर कहा कि सबकुछ पहले से तय था। उनसे कहा गया था कि सभी प्रतियोगियों की तारीफ करनी है। इसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे।उनके इस बयान के बाद आदित्य ने टिपण्णी की थी। कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल जब इस शो में आए थे तो आदित्य ने उनसे सवाल किया था कि आपने जो कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो दिल से की है या फिर हमारी टीम ने आपसे ऐसा करने को बोला है?
टीआरपी के लिए दिखाई जाती है केमिस्ट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार आदित्य ने एक बयान में ये भी कहा था कि टीआरपी बढ़ाने के लिए शो में दो प्रतियोगियों के बीच केमिस्ट्री दिखाई जाती है। बता दें कि पिछले सीजन में खुद आदित्य और नेहा की केमिस्ट्री दिखाई गई थी। पिछले सीजन में आदित्य नारायण स्टेज पर नेहा कक्कड़ को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आए थें। दोनों की लव-स्टोरी भी दिखाई गई थी। बाद में पता चला था कि यह प्रेम कहानी झूठी थी और टीआरपी के खेल के लिए इसे रचा गया था। इस बार इंडियन आइडल 12 में अरुणिता और पवनदीप के बीच केमिस्ट्री दिखाई जा रही है, जिसपर आदित्य ने बयान देते हुए कहा था कि वो सिर्फ शो की टीआरपी के लिए है। बता दे कि अरुणिता और पवनदीप इस सीजनं के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट हैं।