इस दुनिया में सीखने और समझने के लिए ढेरों चीजें हैं। बस उनको अपने नजरिए से देखने और समझने की शिद्दत होनी चाहिए। सीखने की लगन का ताजा उदाहरण गायिकी के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल में देखने को मिला है। जल्द ही छोटे पर्दे के इस रियलिटी शो का 12वां सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस शो से जुड़े कई वीडियो प्रोमो सामने आ रहे हैं।
इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाता था ये शख्स, ऑडिशन में दास्तां सुनकर रो पड़े शो के सभी जज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोनी टीवी ने इंडियन आइडल 12 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में एक शख्स अपनी शानदार आवाज में ऑडिशन देते हुए दिखाई दे रहा है। इंडियन आइडल 12 के जज बॉलीवुड के तीन मशहूर गायक नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी हैं। वीडियो प्रोमो में इन जज के सामने जो शख्स ऑडिशन दे रहा है उसका नाम युवराज मेधे है।
युवराज मेधे की आवाज सुनकर तीनों जज काफी खुश होते हैं लेकिन उसके संघर्ष की कहानी सुनकर वह भावुक भी हो जाते हैं। दरअसल वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को अपना ऑडिशन देने के बाद युवराज मेधे खुलासे करते है कि वह इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाने का काम करते हैं।
युवराज मेधे इन तीनों से कहते हैं कि मैं इंडियन आइडल के सेट पर झाडू लगाता हूं। आप लोग जब किसी कंटेस्टेंट की गलती बताते थे तो मेरा पूरा ध्यान आप लोगों की तरफ रहता था। ऐसे करके मैं सीखता था। युवराज मेधे की यह बात सुनकर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। युवराज मेधे के लिए हिमेश रेशमिया खास बात बोलते हैं।
#IndianIdol ke stage se hi huya jiska safar shuru kya ab wohi stage dega Yuvraj ke sapno ko pankh? Dekhiye #IndianIdol2020 28th November se Sat-Sun raat 8 baje. Ab mausam hoga phirse awesome. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @FremantleIndia pic.twitter.com/GEKTdXgBTI
हिमेश रेशमिया कहते हैं कि कोई भी आदमी कहीं पर भी बन सकता है, सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है। इसके बाद नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी, युवराज मेधे के सम्मान में खड़े हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल 12 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'लव' और 'जिहाद' एक साथ नहीं चल सकता