टीवी के लोकप्रिय अभिनेता शाहिर शेख यानी एकता कपूर की बनाई ‘महाभारत’ के अर्जुन की शादी तय हो गई है। शाहिर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके अपनी खास दोस्त रुचिका से सगाई करने की खबर दी है। साथ ही दोनों की शादी तय होने की खबर भी पक्की हो गई है।
एकता कपूर के ‘अर्जुन’ ने जीत लिया स्वयंवर, शहनाई बजेगी अगले महीने, जानिए कौन है दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार के दिन शाहिर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें रुचिका कपूर खिलखिलाते हुए नजर आ रही हैं। शाहिर ने उनका हाथ पकड़ रखा है और रुचिका के हाथ में सगाई की अंगूठी है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि शाहिर और रुचिका ने सगाई कर ली है।
साझा की गई इस तस्वीर के कैप्शन में शाहिर ने लिखा, 'तू हसदी रवे, आगे की बाकी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।' शाहिर के प्रशंसकों के लिए शादी की खुशखबरी भी बहुत ही जल्दी आ सकती है। बताया जा रहा है कि शाहिर और रुचिका अगले महीने यानी दिसंबर में ही शादी भी कर लेंगे।
View this post on Instagram
इस जोड़े ने सगाई तो बहुत ही गुपचुप तरीके से की लेकिन शादी दोनों की धूमधाम से होगी या नही, इस पर चर्चा जारी है। पता चला है कि शादी में दोनों के कुछ गिने-चुने करीबी दोस्त और पारिवारिक सदस्य ही उपस्थित होंगे। शाहिर शेख टीवी के बहुत ही लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में आए लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाया।
इसके अलावा शाहिर ने 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'ये रिश्ते हैं प्यार के', 'दास्तान ए मोहब्बत सलीम अनारकली', 'नव्या- नए धड़कन नए सवाल' जैसे कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी मंगेतर रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।
पढ़ें: धार्मिक कट्टरपंथियों पर भड़कीं नुसरत जहां, बोलीं- 'लव' और 'जिहाद' एक साथ नहीं चल सकता