{"_id":"61065d658ebc3e3606467462","slug":"indian-idol-12-pawandeep-rajan-song-made-randhir-kapoor-emotional-remembers-his-late-brothers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: पवनदीप का गाना सुनकर छलके रणधीर कपूर के आंसू, ऋषि-राजीव को किया याद","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: पवनदीप का गाना सुनकर छलके रणधीर कपूर के आंसू, ऋषि-राजीव को किया याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन, रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 हर हफ्ते दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। वहीं वीकेंड स्पेशल में एक खास गेस्ट जज के आने से शो की शोभा और बढ़ जाती हैं। इस बार शो में रणधीर कपूर कंटेस्टेंट का हौंसला बढ़ाने और उनकी शानदार परफॉरमेंस देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान खूब हंसी ठिठोली हुई तो वहीं कुछ मौके ऐसे भी आए जब माहौल भावुक हो गया। आरके स्पेशल इस एपिसोड में शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में के एक पवनदीप राजन ने एक बार फिर अपनी आवाज से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पवनदीप के गाने से भावुक हुए रणधीर कपूर
पवनदीप का गाना सुनकर रणधीर काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े पवनदीप ने राज कुमार की फिल्म का गाना 'जीना यहां मरना यहां..' गाया जो रणधीर कपूर को काफी पसंद आया। दरअसल उनके गाने के वक्त बैकग्राउंड में रणधीर, ऋषि, राजीव और उनके पिता राज कपूर की तस्वीरें बैकग्राउंड में दिखाई दे रही थीं जिसे देखकर रणधीर की आंखों में आंसू आ गए।
पवनदीप राजन के गाने को सुनकर और अपने भाइयों की तस्वीर देखकर रणधीर कपूर की आंखें नम हो गईं। एक साल के अंदर अंदर ही रणधीर कपूर ने अपने दोनों भाइयों को खो दिया जिससे वो काफी टूट गए थे। उन्होंने कहा कि, 'इससे मेरी यादें ताजा हो गईं और इन तस्वीरों ने मुझे मेरे भाइयों की याद दिला दी जो हाल ही में में हमें छोड़कर चले गए। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि दोनों जहां भी होंगे खुश होंगे। धन्यवाद पवन आपका, ये श्रद्धांजलि देने के लिए'।
3 of 5
रणधीर कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : Insatagram
इसके साथ ही रणधीर कपूर ने अपने परिवार को लेकर कई बातें कीं। उन्होंने कहा कि राज कपूर बहुत ज्ञानी थी और उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ था और वो इस फिल्मी दुनिया के बारे में बहुत सी बातें जानते थे। इसके साथ ही रणधीर कपूर ने कहा कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। रणधीर कपूर स्पेशल एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट और जजेज ने भी खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणधीर कपूर, तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के होस्ट आदित्य नारायण ने बताया कि रणधीर कपूर के लिए उनके नाती ने खास तोहफा भेजा है। दरअसल तैमूर ने रणधीर कपूर के लिए एक ग्रीटिंग कार्ड ड्रॉ किया था जिस पर लिखा था- आई लव यू नाना, ख्याल रखिएगा। इस तोहफे को पाकर रणधीर ने कहा कि मुझे अपनी बेटियों से ज्यादा अपने ग्रैंड किड्स से प्यार है।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तारो और शनमुखप्रिया के बीच कड़ी टक्कर है। पवदीप और अरुणिता शो के सबसे दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं लेकिन अंत में इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।बता दें कि इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। फिनाले एपिसोड को लेकर खास तैयारियां भी चल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।