फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12 में सवाई भाट के बारे में कहा गया है झूठ, वायरल तस्वीरें कुछ और ही कर रहीं दावा

Mon, 18 Jan 2021 04:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol Fame Sawai Bhatt Who Was A Puppeteer Exposed Old Photos Of Concerts Viral On Social Media
सवाई भाट - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे का चर्चिंत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन इन दिनों काफी चर्चा में आ गया है। शो वैसे तो इसके जजेस की मस्ती और टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की वजह से चर्चा में रहता है ही। लेकिन इस बार इसके सुर्खियों में आने की वजह है इसके एक कंटेस्टेंट सवाई भाट। दावा किया जा रहा है कि शो में इस कंटेस्टेंट की गरीबी के बारे में झूठ कहा गया है।

Indian Idol Fame Sawai Bhatt Who Was A Puppeteer Exposed Old Photos Of Concerts Viral On Social Media
सवाई भाट - फोटो : Twitter: @SonyTV

दरअसल राजस्थान के नागौर में रहने वाले सवाई भाट शो के कंटेस्टेंट के रूप में चुने गए हैं। ऑडीशन के दौरान बताया गया कि सवाई को अनजान लोगों ने यहां का रास्ता दिखाया। सवाई गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरा करते थे। सवाई का परिवार तंबू बांधकर रहता है। वो अपने परिवार का पेट पालने के लिए 'कठपुतली का खेल' दिखाया करते थे।

Indian Idol Fame Sawai Bhatt Who Was A Puppeteer Exposed Old Photos Of Concerts Viral On Social Media
सवाई भाट - फोटो : Instagram

लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आईं सवाई की कुछ तस्वीरों ने इन सभी दावों को खोखला बताया है। सवाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सवाई  बने- ठने और किसी कॉन्सर्ट के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस तरह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिन्हें देख शो और सवाई को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol Fame Sawai Bhatt Who Was A Puppeteer Exposed Old Photos Of Concerts Viral On Social Media
सवाई भाट - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इंडियन आइडल में झूठ बोला गया है कि सवाई गरीब हैं और उन्होंने गाने की कहीं से भी ट्रेनिंग नहीं ली है। जबकि उनकी तस्वीरों को देख लग रहा है कि वो पहले कई कॉन्सर्ट्स किया करते थे। साथ ही उन्हौंने गाना गाने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी ली है। लोगों ने सवाई के साथ ही शो के मेकर्स पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सवाई एक प्रोफेशनल सिंगर हैं और वे म्यूजिक की ट्रेनिंग तक ले चुके हैं। जबकि शो में उन्हें एक ट्रेडिशनल सिंगर बताया जाता है।

विज्ञापन
Indian Idol Fame Sawai Bhatt Who Was A Puppeteer Exposed Old Photos Of Concerts Viral On Social Media
सवाई भाट - फोटो : Twitter: @SonyTV

सवाई की पुरानी तस्वीरें शेयर कर फैंस सोनू निगम के उस इंटरव्यू पर सहमति जता रहे हैं जिसमें सोनू निगम ने इंडियन रिएलिटी शोज की पोल खोली थी। हालांकि अब तक इसे लेकर शो के मेकर्स या चैनल की तरफ से कोई सफाई जारी नहीं की गई है। लेकिन ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों का रियलिटी शो से विश्वास उठता जा रहा है। जिसके लिए लोग सवाई से मामले पर सफाई की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें: ‘तेरी मेरी इक जिंदड़ी’ में दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की अनोखी झलक, सितारों के अमृतसर में रोचक खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed