बिग बॉस 14 के घर से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली जैस्मिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गई हैं। हालांकि इस बीच कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अब ट्रोलर्स को जैस्मिन ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
यूजर्स के भद्दे कमेंट्स से परेशान हुईं जैस्मिन भसीन, फटकार लगाते हुए लिखा- शर्म नहीं आती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बीते दिनों जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आई थीं। लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो पर भद्दे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। इस बात पर जैस्मिन भड़क गईं और उन्होंने ट्रोलर्स की क्लास लगा दी।
जैस्मिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यूजर के कमेंट्स शेयर करते हुए उन्हें फटकार लगाई। ट्रोलर्स का जवाब देते हुए जैस्मिन ने लिखा, 'क्या मैं सही में अपनी सामान्य वर्कआउट की वीडियो पर ऐसे कमेंट के लायक हूं? तुम्हें शर्म आनी चाहिए।'
बीते दिनों भसीन को सैलून से लेकर आउटिंग करते स्पॉट किया गया था, जिसमें उनका लुक काफी क्यूट और फैशनेबल नजर आया था। वह गुलाबी रंग के कुर्ते के साथ पैंट पेयर किए दिखी थीं। फुल स्लीव और हल्के सितारों से वर्क वाले इस कुर्ते की हेमलाइन पर भी सिल्वर वर्क किया गया था।
बिग बॉस में दोबारा जाएंगी जैस्मिन?
जैस्मिन भसीन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक आस्क जैस्मिन सेशन रखा Le। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा था कि क्या वो बिग बॉस 14 में दोबारा हिस्सा ले सकती हैं? इस पर जैस्मिन ने जवाब दिया, 'मुझसे ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है तो मैं इस सवाल का जवाब यहां दे रही हूं। अगर मुझे मेकर्स दोबारा बुलाते हैं तो मैं आप सभी लोगों के लिए जरुर घर में जाउंगी। क्योंकि मैं देख सकती हूं कि मेरे इविक्शन पर आप लोगों का क्या रिएक्शन हैं और आप सभी कितना दुखी हैं। तो हां, मैं जरुर जाउंगी सिर्फ मेरे चाहने वालों के लिए।'
Ritu Shivpuri Birthday: गोविंदा की वो हीरोइन जिसके लाल दुपट्टे ने मचा दिया था हंगामा, अब दिखने लगीं हैं ऐसी