छोटे पर्दे के शो फैंस का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस भी ड्रामे का डेली डोज ले रहे हैं। साल के दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ गई है जिससे ये पता चल रहा है कि इस बार किस शो ने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। इस बार की टीआरपी लिस्ट में सीरियल के बीच ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि पिछले कई दिनों से टीआरपी में जगह बनाए रखने वाले 'साथ निभाना साथिया' को इस बार लिस्ट में जगह नहीं मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन चला गया है पीछे।
TRP WEEK 2: कुंडली भाग्य को पीछे कर इस शो का पहले स्थान पर दबदबा कायम, गोपी बहू को नहीं मिली में टॉप 5 जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमां
रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमां' दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। ये ही वजह है कि पिछली बार की तरह इस बार भी ये शो टीआरपी की लिस्ट में पहले स्थान पर है। शो में इस वक्त दिखाया जा रहा है कि वनराज को अब अनुपमा की अहमियत समझ आ गई है और अब वो काव्या के साथ नहीं रहना चाहता है। फैंस को अनुपमा, काव्या और वनराज का ये लव ट्राएंगल काफी पसंद आ रहा है।
कुंडली भाग्य
पिछले कई हफ्तों से टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' पहले स्थान पर था, लेकिन पिछले हफ्ते से लेकर इस हफ्ते तक 'कुंडली भाग्य' को दूसरा स्थान मिला है। इस शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में दिख रहा है कि शादी के बाद भी प्रीता अपनी जिंदगी में खुश नहीं है। वहीं माहिरा और शर्लिन हर दिन प्रीता की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करने में जुटी हैं। फैंस को इस वक्त ये ट्रैक काफी दिलचस्प लग रहा है।
इमली
शो में इमली और आदित्य का रोमांटिक ट्रैक शुरू हो चुका है। अब धीरे धीरे आदित्य इमली के करीब होता जा रहा है और फैंस को इनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। ये ही वजह है की टीआरपी की लिस्ट में ये शो तीसरे नंबर पर बरकरार है।
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी की लिस्ट में पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी 'गुम है किसी के प्यार में' ने चौथी जगह बनाई हुई है। दर्शकों को विराट और साईं की कहानी बहुत ही दिलचस्प लग रही है। शो में नए नए मोड़ आ रहे हैं जो फैंस को देखना काफी अच्छा लग रहा है।