फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: देवोलीना संग लड़ाई पर निक्की के जवाब ने फैंस का लूटा दिल, यूजर बोले- पूरे घर को नचा दिया

Thu, 21 Jan 2021 03:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Jan 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 fans supported Nikki Tamboli on her ugly fight with Devoleena Bhattacharjee
निक्की तंबोली, देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : instagram: colorstv/ devoleena

टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग-बॉस 14 में इन दिनों घर के सदस्य दो ग्रुप में बटे नजर आ रहे हैं। आए दिन शो में एक से बढ़कर एक ड्रामा हो रहा है जो फैंस को देखना काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में लग्जरी बजट के टास्क के दौरान दर्शकों को एक और जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। इस बार ये लड़ाई निक्की तंबोली और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच हुई है। इन दोनों के बीच जमकर हुई बहसबाजी के चलते ट्विटर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Bigg Boss 14 fans supported Nikki Tamboli on her ugly fight with Devoleena Bhattacharjee
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social Media

बता दें कि टास्क के दौरान निक्की ने अपनी टीम को धोखा देते हुए रुबीना की टीम को 29 प्वाइंट्स दे दिए। रुबीना दिलैक और विकास गुप्ता हमेशा से ही देवोलीना को टारगेट करते हैं। इसके चलते निक्की और देवोलीना के बीच जमकर बहस हो गई। इतना ही नहीं निक्की ने मीटू का मुद्दा फिर से उठा दिया जिससे देवोलीना गुस्से में आ गईं और उन्होंने निक्की के लिए कहा कि वो उन्हें दो थप्पड़ मारकर शो से बाहर जाएंगी। 

Bigg Boss 14 fans supported Nikki Tamboli on her ugly fight with Devoleena Bhattacharjee
निक्की तंबोली - फोटो : instagram: colorstv

अब देवोलीना और निक्की की इस लड़ाई को लेकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि, 'अगर निक्की अपने दोस्तों के साथ खेलना चाहती है तो उसमें गलत क्या है? राहुल वैद्य और अली ने उसका कभी साथ नहीं दिया और हमेशा उसे भड़काया है और जब उसने जवाब दिया तो वो बदत्तमीज हो गई? निक्की अपने लिए लड़ने से कभी पीछे नहीं हटती है'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 fans supported Nikki Tamboli on her ugly fight with Devoleena Bhattacharjee
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli

एक दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'हर कोई निक्की को उसके पुराने फॉर्म में देखना चाहता है। पहले जब उसने फ्लिप किया तो सभी को मजा आ रहा था अब सब उसे धोखेबाज बुला रहे हैं। क्यों ?क्योंकि वो रुबिना दिलैक को सपोर्ट कर रही है। ये उसकी मर्जी है किसी ने उसे फ्लिप करने के लिए नहीं कहा'। वहीं एक ने लिखा कि, 'निक्की तंबोली, गेम चेंजर। तुम्हें इस तरह देखना अच्छा लगा। ऐसे ही आगे बढ़ती रहो'। एक यूजर ने लिखा कि,'निक्की ने तो पूरे घर को नचा दिया'। इस तरह से कई फैंस ने इस लड़ाई में निक्की का साथ दिया हैं और उन्हें बेस्ट बताया है।

 
विज्ञापन
Bigg Boss 14 fans supported Nikki Tamboli on her ugly fight with Devoleena Bhattacharjee
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram/devoleena

बता दें कि बिग बॉस के सीजन 13 में मीटू को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। शो में सांप सीढ़ी के टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने कुछ फीमेल कंटेस्टेंट को धक्का मार दिया था। जिसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने सिद्धार्थ शुक्ला पर मीटू के आरोप लगाने की धमकी दे डाली थी। वहीं बिग बॉस की अदालत में जब फराह खान घर के अंदर जज बनकर आईं थीं तो उन्होंने देवोलीना को किसी पर मीटू जैसे गंभीर आरोप लगाने के लिए जबरदस्त क्लास लगाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed