बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत की एंट्री के साथ ही एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ गया है। बिग बॉस के नए एपिसोड में एक टास्क के दौरान पैंट में ही उनका यूरिन निकल गया। दरअसल, टास्क में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की लीडरशिप में रेड और येलो दो टीमें बनाई गई थीं। इस दौरान राखी सावंत के लिए खुद को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो गया और पैंट में ही उनका पेशाब निकल गया।
बिग बॉस 14: टास्क के दौरान राखी सावंत ने की ये गंदी हरकत, रुबीना से कहा- किसी से मत बताना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब राखी सावंत ने अपनी टीम लीडर रुबीना को बुलाया और अपनी ड्रेस दिखाई। राखी सावंत ने कहा, 'वह कंट्रोल नहीं कर पाईं और पैंट में ही उनका यूरिन निकल गया।' इसके साथ ही राखी ने रुबीना से कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताएं।
वहीं, रुबीना ने टास्क की परवाह ना करते हुए राखी सावंत की मदद के लिए उन्हें घर में भेज दिया। रुबीना ने राखी के पर्सनल हाइजीन का ख्याल रखते हुए अंदर जाकर अंडरगारमेंट्स बदलने के लिए कहा।
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस हाउस में लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। राखी यहां पर अपनी अतरंगी बातों और अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं। लेकिन इसी बीच राखी कई बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं।
राखी सावंत ने इस दौरान अपने पति रितेश के बारे में भी बात की। उन्होंने सोनाली को बताया कि उनकी शादी तो हुई है पर ये नहीं होने के बराबर ही है। राखी कहती हैं कि उनके पति रितेश कभी पब्लिक के सामने नहीं आएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि रितेश की कोई वजह है जिसके कारण वो उन्हें (राखी को) दुनिया के सामने नहीं अपनाएंगे।