फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: अमिताभ बच्चन की अपील का हुआ असर, पत्नी का हुआ ट्रांसफर लेकिन मुश्किल में फंसा पति

Wed, 20 Jan 2021 12:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 20 Jan 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Kbc 12 constable vivek kumar parmar wife posting transfer after Amitabh bachchan appeal
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति शो को अमिताभ बच्चन अपने होस्ट करने के अंदाज से और भी मजेदार बना देते हैं। अमिताभ शो में पहुंचे कंटेस्टेंट से उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानते हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के मंदसौर में पोस्टेड कांस्टेबल विवेक कुमार परमार हॉट सीट पर बैठे थे। उन्होंने शो में 25 लाख रुपये जीते। विवेक कुमार ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया कि उनकी और उनकी पत्नी की पोस्टिंग अलग-अलग जगह पर है जिस वजह से उन्हें दूर रहना पड़ता है। इसके बाद बिग बी अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि उन्हें एक ही जगह पोस्टिंग दे दी जाए। अमिताभ बच्चन की यह गुजारिश अधिकारियों ने सुन ली है।

Kbc 12 constable vivek kumar parmar wife posting transfer after Amitabh bachchan appeal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

केबीसी के इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने एक्शन लिया और विवेक की पत्नी का ट्रांसफर कर दिया गया। विवेक की पत्नी मंदसौर से 400 किलोमीटर दूर ग्वालियर में पोस्टेड हैं। ऐसे में दोनों का मिलना बहुत कम हो पाता है। विवेक कुमार की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन ने अपील की थी कि जितने भी ऐसे लोग हैं, एक ही जगह पदस्थ कर दीजिए, क्या जाता है आपका?

Kbc 12 constable vivek kumar parmar wife posting transfer after Amitabh bachchan appeal
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

अब विवेक की पत्नी प्रीति सिकरवार का ट्रांसफर मंदसौर में नारकोटिक्स विंग में कर दिया गया। आदेश में यह बताया गया है कि पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए ट्रांसफर किया गया है। प्रीति को तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। हालांकि इससे विवेक के लिए और मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 12 constable vivek kumar parmar wife posting transfer after Amitabh bachchan appeal
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

दरअसल विवेक के माता-पिता प्रीति के साथ ग्वालियर में रहते हैं। बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल प्रीति ही करती हैं। अब ट्रांसफर होने से विवेक के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं कि उनकी देखभाल कौन करेगा। विवेक चाहते थे कि उनका ट्रांसफर ग्वालियर हो जाए लेकिन उनकी पत्नी के ट्रांसफर होने से उनके लिए समस्या हो गई है।

विज्ञापन
Kbc 12 constable vivek kumar parmar wife posting transfer after Amitabh bachchan appeal
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

बता दें कि शो का यह सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। सोनी टीवी ने एक प्रोमो जारी कर इसकी जानकारी दी। आखिरी एपिसोड में कारगिल हीरो सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ समाप्त होगा। दोनों कारगिल हीरो केबीसी फिनाले का हिस्सा होंगे और हॉट सीट पर बैठेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed