फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: केवल 16 सेकेंड में कंटेस्टेंट ने कर दिखाया ऐसा कारनामा, देखकर अमिताभ बच्चन बोले- ‘आप अद्भुत हैं’

Wed, 20 Jan 2021 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 20 Jan 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Kbc 12 mangalam kumar on hot seat Amitabh bachchan show
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट प्रियंका बागड़ी से हुई। शो में वह महज एक लाख 60 हजार रुपये ही जीत पाईं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से कंटेस्टेंट मंगलम कुमार हॉट सीट पर बैठे।

Kbc 12 mangalam kumar on hot seat Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

20 वर्षीय मंगलम के पिता दिलीप कुमार चौधरी भी केबीसी में जा चुके हैं। वह इसी सीजन में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंचे थे। उन्होंने सभी सवालों के सही जवाब दिए लेकिन समय की वजह से वह हॉट सीट पर नहीं बैठ पाए थे। मंगलम दिल्ली के शिवाजी कॉलेज में पढ़ते हैं। उनके पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं।

Kbc 12 mangalam kumar on hot seat Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

शो में मंगलम ने बताया कि वह क्यूब सॉल्व करने के शौकीन हैं। हॉटसीट पर बैठकर उन्होंने केवल 16 सेकेंड में क्यूब को सही कर दिया। उनका यह टैलेंट देखकर अमिताभ बच्चन भी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि  ‘अदभुत हैं आप।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 12 mangalam kumar on hot seat Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

केबीसी में मंगलम ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने चौथे सवाल पर पहली लाइफलाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद सातवें सवाल पर उन्होंने दूसरी लाइफलाइन फ्लिप द क्वेश्चन लिया। 11वें सवाल के लिए उन्होंने तीसरी लाइफ लाइन की मदद ली। 11 सवालों के जवाब देकर मंगलम ने छह लाख 40 हजार रुपये जीत लिए हैं। इसी के साथ समय समाप्ति की वजह से हूटर बज गया। अब बुधवार को मंगलम कुमार के साथ आगे का खेल बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Kbc 12 mangalam kumar on hot seat Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

सामने आए प्रोमो में मंगलम को 50 लाख रुपये जीतते हुए दिखाया गया है। इसके साथ अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ का सवाल पूछते हैं। अब यह तो आज यानी 20 जनवरी को प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या वह केबीसी से एक करोड़ जीत पाते हैं या नहीं। बता दें कि शो का यह सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। सोनी टीवी ने एक प्रोमो जारी कर इसकी जानकारी दी। आखिरी एपिसोड में कारगिल हीरो सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ समाप्त होगा। दोनों कारगिल हीरो केबीसी फिनाले का हिस्सा होंगे और हॉट सीट पर बैठेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed