{"_id":"678749b84e633565cd055344","slug":"jennifer-mistry-bansiwal-slams-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-cast-for-not-helping-gurucharan-singh-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurucharan Singh: 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी' की मदद न करने पर मेकर्स पर भड़कीं जेनिफर, बोलीं- वे लोग किसी के...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Gurucharan Singh: 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी' की मदद न करने पर मेकर्स पर भड़कीं जेनिफर, बोलीं- वे लोग किसी के...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:08 AM IST
सार
अभिनेता के दोस्त ने यह भी बताया था कि संपत्ति विवाद का केस लड़ने में अपनी सारी बचत खर्च कर दी थी। अब, गुरुचरण की सह-कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अभिनेता और उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में खुलकर बात की है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पूर्व सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेता की हालत गंभीर है और उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि गुरुचरण ने खाना खाना बंद कर दिया है, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अभिनेता कुछ फाइनेंशियल दिक्कतों का भी सामना कर रहे थे और उन पर डेढ़ करोड़ रुपये का कर्ज है।
जेनिफर ने की थी मदद करने की कोशिश
अभिनेता के दोस्त ने यह भी बताया था कि संपत्ति विवाद का केस लड़ने में अपनी सारी बचत खर्च कर दी थी। अब, गुरुचरण की सह-कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अभिनेता और उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में, जूम से बात करते हुए जेनिफर ने खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में गुरुचरण की आर्थिक मदद करने की कोशिश की थी। उन्होंने गुरुचरण की मदद के लिए आगे नहीं आने के लिए तारक मेहता के कलाकारों की आलोचना की है।
3 of 5
गुरुचरण सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @sodhi_gcs
जेनिफर ने की थी मदद करने की कोशिश
जेनिफर ने खुलासा किया कि अभिनेता पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज था और कहा, “गुरुचरण सिंह ने एक बार मुझसे अपने क्रेडिट कार्ड के बकाया को चुकाने के लिए 1 लाख रुपये की मदद मांगी थी। मैं उन्हें देने के लिए तैयार हो गई, लेकिन बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें अभी इसकी जरूरत नहीं है।"
वापस दिए अभिनेत्री के पैसे
उन्होंने मुझसे कहा, 'जब मुझे इसकी आवश्यकता होगी तो मैं तुम्हें बता दूंगा।' बाद में उन्होंने मुझे फोन नहीं किया। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझसे 17 लाख रुपये मांगे। मुझे उस एक लाख रुपये का इस्तेमाल अपने निजी इस्तेमाल के लिए करना पड़ा। मैंने उनसे यह भी कहा था कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है। मैं उनकी मदद नहीं कर सकती।”
तारक मेहता के कलाकारों को किया ट्रोल
तारक मेहता के बाकी कलाकारों की आलोचना करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “वो लोग कोई नहीं हैं। मेरे केस में उन्होंने मेरे लिए स्टैंड नहीं लिया तो उनके लिए क्या लेंगे। जब मेरी बहन की मौत पिछले साल हुई थी, तब किसी ने मुझे कॉल भी नहीं किया था। वे कभी उसकी मदद नहीं करेंगे।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।