{"_id":"5e4ac8758ebc3ef29d3f2bf1","slug":"kahaan-hum-kahaan-tum-dipikar-kakar-and-karan-v-grover-show-to-go-off-air-in-14-of-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की 'कहानी' छोटे परदे पर भी हिट, लेकिन निर्माताओं ने ले डाला ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की 'कहानी' छोटे परदे पर भी हिट, लेकिन निर्माताओं ने ले डाला ये बड़ा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Kahaan Hum Kahaan Tum
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि हाल ही में शुरू हुए शो कुछ समय टीवी पर बिताकर बंद हो जाते हैं, क्योंकि लोग उन्हें पसंद नहीं करते और शो की टीआरपी नहीं आती। लेकिन अब टीवी के एक ऐसे शो के बंद होने की खबर आई है जिसकी कहानी भी दर्शकों के मुताबिक है और टीआरपी में भी शो अच्छा है। हम बात कर रहे हैं टीवी के लोकप्रिय शो 'कहां हम कहां तुम' की, जिसका पर्दा बहुत ही जल्द गिरने वाला है।
2 of 4
Kahaan Hum Kahaan Tum
- फोटो : Social Media
धारावाहिक 'कहां हम कहां तुम' की कहानी अच्छी होने की वजह से शो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, जिसमें डॉ रोहित सिप्पी के रूप में करण वी ग्रोवर और सोनाक्षी रस्तोगी के किरदार में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस शो को औसतन 1.6 से लेकर 2.0 तक की रेटिंग मिली है, जोकि टीवी के कार्यक्रम के लिए अच्छी मानी जाती है।
3 of 4
Kahaan Hum Kahaan Tum
- फोटो : Social Media
टीआरपी के मामले में इस हफ्ते शो भारत में नौवें स्थान पर रहा, जबकि यूके में इस शो को अव्वल दर्जा दिया गया। इस हिसाब से देखा जाए तो शो की टीआरपी भी बेहतर है, इसके बावजूद भी इस धारावाहिक को बंद किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक यह शो मार्च की 14 तारीख को अपना अंतिम एपिसोड प्रसारित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Madhuri Dixit
- फोटो : Social Media
इस सोशल मीडिया के जमाने में शो के प्रशंसकों को जैसे ही धारावाहिक के बंद होने की खबर लगी, उन्होंने शो के निर्माताओं संदीप सिकंद और वीना सिकंद को टैग करके पोस्ट लिखना शुरू कर दिया। शो के प्रशंसकों ने निर्माताओं से अनुरोध किया है कि वह इस शो को बंद न करें, साथ ही उन्होंने निर्माताओं को सलाह भी दी है कि आप शो आगे बढ़ाएं, चाहें तो उसका समय बदल दें। यह शो एक अभिनेत्री और एक डॉक्टर की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसके पहले एपिसोड का प्रसारण पिछले साल जून में किया गया था। शो शुरू होने के समय इसके मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने की कहानी से प्रभाावित होने की खबरें चैनल की तरफ से खूब फैलाई गईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।