Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Kapil Sharma and Sunil Grover Reunite Again During Lockdown The Kapil Sharma Show Again Telecast With Gutthi and Mashoor Gulati
{"_id":"5e8470038ebc3e6ff06bc69b","slug":"kapil-sharma-and-sunil-grover-reunite-again-during-lockdown-the-kapil-sharma-show-again-telecast-with-gutthi-and-mashoor-gulati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन्स के लिए खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच एक साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फैन्स के लिए खुशखबरी, लॉकडाउन के बीच एक साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma sunil grover
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में लोगों का सबसे बेहतरीन टाइमपास है टीवी। लोग इन दिनों खूब टेलीविजन देख रहे हैं। जिसके चलते लोगों की डिमांड पर 90 के दशक के सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' का एक बार फिर से प्रसारण किया जा रहा है। तो वहीं बच्चों के पसंदीदा शो 'शक्तिमान' का प्रसारण भी जल्द ही होने वाला है। इस खबर से टेलीविजन के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं अब टेलीविजन प्रेमियों के लिए एक और अच्छी खबर है।
2 of 5
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
अच्छी खबर ये है कि टेलीविजन की मशहूर जोड़ी एक बार फिर से एक साथ लोगों को गुदगुदाती हुई नजर आएगी। ये जोड़ी है मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की। ये जोड़ी एक बार फिर से फैन्स को गुदगुदाने के लिए आ रही है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव और दूरी के बाद इनके फैन्स ने मांग की थी कि दोनों एक बार फिर से एक साथ आएं। लेकिन ऐसा हो नहीं सका था। अब लॉकडाउन की वजह से दोनों एक बार फिर से साथ नजर आएंगे।
3 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
दरअसल लॉकडाउन के चलते द कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड्स को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया गया है। जिसकी वजह से शो के प्रशंसक एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को देख पाएंगे। कपिल शर्मा के शो को पसंद करने वाले उनके प्रशंसक शो में गुत्थी, मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार को बहुत मिस करते हैं। ऐसे में ये फैसला फैन्स के लिए तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunil grover
- फोटो : social media
गौरतलब है कि द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर सबसे पहले गुत्थी के किरदार में शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी नोकझोक हो गई। जिसके चलते सुनील ग्रोवर ने शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि बाद में सुनील शो में डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर लौटे थे। साथ ही साथ उन्होंने रिंकू भाभी के किरदार से भी फैन्स को रूबरू करवाया था। लेकिन एक बार फिर दोनों के बीच झगड़े की खबरें सामने आईं और सुनील ने एक बार फिर से शो को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
हालांकि द कपिल शर्मा शो सुनील ग्रोवर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था। सुनील ग्रोवर को इन किरदारों में काफी पसंद किया जाता था। वहीं हाल ही में कुछ दिन पहले दोनों को एक सादी के फंक्शन में साथ देखा गया था। दोनों स्टेज पर एक साथ डांस कर रहे थे। ये देख दोनों के फैन्स काफी खुश हुए थे। फैन्स को उम्मीद जाग गई थी कि दोनों के बीच सबकुछ एक बार फिर से ठीक हो गया है और दोनों फिर से साथ में दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अब तक ऐसी कोई खबरें सामने नहीं आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।