{"_id":"5ab8cb474f1c1b8e778b7b2a","slug":"kapil-sharma-cancels-shoot-with-tiger-shroff-and-disha-patani-this-is-the-true-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का शूट फिर कैंसल, आखिर क्यों लौट गए टाइगर और दिशा?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का शूट फिर कैंसल, आखिर क्यों लौट गए टाइगर और दिशा?
Mon, 26 Mar 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि शुरुआत से पहले ही यह कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गया था। इस कॉन्ट्रोवर्सी की वजह कपिल और उनके सह कलाकार 'गुत्थी' यानि की सुनील ग्रोवर की ट्विटर जंग थी लेकिन अब ये शो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। खबर है कि एक बार फिर कपिल ने अपने शो की शूटिंग कैंसिल कर दी है।
2 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार फिल्म 'बागी 2' की टीम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शो का हिस्सा बनने वाली थी। हालांकि शूटिंग से पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को बिना शूट किए ही वापस लौटना पड़ा।
3 of 5
Kapil Sharma
शो की शूटिंग की खबर फैलते ही लोग कपिल शर्मा को लेकर बातें बनाने लगे लेकिन आपको बता दें कि इसकी वजह कपिल शर्मा नहीं कुछ और है। दरअसल शूटिंग रद्द करने की वजह कपिल नहीं बल्कि सेट पर हुई तकनीकी खराबी है जिसके कारण फिल्म बागी 2 के लीड हीरो और हीरोइन को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के एक अधिकारी ने बताया है कि सेट पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जिसे ठीक नहीं किया जा सका। यही कारण है कि इस एपिसोड की शूटिंग दूसरे दिन के लिए टाल दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किसी और दिन रखी गई है। सभी लोगों को हुई असुविधा के लिए चैनल को दुख है।
विज्ञापन
5 of 5
Kapil Sharma
आपको बता दें कि शूट के कैंसिल होने की खबर को सुनकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कपिल सुनील के बिना अपने आप को अकेला महसूस कर रहे हैं और इसलिए अब उनसे शो नहीं हो पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।