होली के मौके पर सोशल मीडिया भी जैसे रंग में रंग गया हो। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की कई सेलिब्रिटीज ने होली की शुभकामनाएं दीं। बी-टाउन के कई सेलेब्स ने होली पार्टी की तस्वीर शेयर की। टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर हिना खान तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी होली पर एक तस्वीर शेयर की है।
शादी के बाद कपिल शर्मा ने मनाई पत्नी के साथ पहली होली, रंग में इस कदर डूबे पहचानना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने होली पर द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम के साथ तस्वीर शेयर की है। इस दौरान सभी ने खूब गुलाल लगा रखे थे और मौज-मस्ती के मूड में दिख रहे थे। टीवी के ज्यादातर स्टार्स ने शूटिंग खत्म करने के बाद ही होली खेली।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
द कपिल शर्मा शो की टीम ने होली स्पेशल एपिसोड शूट किया। बता दें कि शादी के बाद कपिल की यह पहली होली है। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने होमटाउन में शादी की थी।
शादी के बाद कपिल ने रिसेप्शन पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन की कई हस्तियां आई थीं। शादी के बाद ही कपिल ने द कपिल शर्मा शो से भी कमबैक किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा का शो लगातार टीआरपी में गिरता जा रहा है। पिछले हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में नंबर 6 पर रहा। ऐसे में अगर यह कहें कि नवजोत सिंह सिद्धू की कमी शो को नुकसान पहुंचा रही है तो शायद बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। खास बात यह है कि कपिल शर्मा के टेलीविजन पर कमबैक करने के बाद यह शो नंबर एक की पोजीशन पर पहुंच गया था।