कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालांकि अभी तक कपिल शर्मा या फिर गिन्नी चतरथ ने आधिकारिक रूप से इसका एलान नहीं किया है।
कपिल शर्मा फिर से बनने वाले हैं पिता, बेबी बंप के साथ दिखीं गिन्नी चतरथ, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ जनवरी 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गिन्नी इस समय प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में हैं। कपिल की मां गिन्नी की देखभाल के लिए अमृतसर से मुंबई आ चुकी हैं। पिछले दिनों कपिल अमृतसर गए हुए थे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर से तस्वीर भी पोस्ट की थी।
गिन्नी के प्रेग्नेंट होने के कयास तब से लगाए जा रहे हैं जब कॉमेडियन भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। करवा चौथ के मौके पर साझा किए गए इस वीडियो में गिन्नी का बेबी बंप नजर आ रहा है। हालांकि गिन्नी कैमरा देखते ही सामने आने से बचती दिखीं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का हैवी सलवार सूट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने दुपट्टा ले रखा है।
View this post on Instagram
कपिल ने दिवाली के मौके पर एक फैमिली फोटो साझा की थी जिसमें गिन्नी कुर्सी के पीछे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इस वजह से उनका बेबी बंप छुप गया था। बता दें कि 10 दिसंबर 2019 को गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया। जल्द ही उनकी बेटी एक साल की हो जाएंगी।
View this post on Instagram
बेटी के जन्म की जानकारी कपिल ने तड़के तीन बजे ट्वीट करके दी थी। उन्होंने लिखा था, 'बेटी पाकर धन्य हूं। आपका आशीर्वाद चाहिए। सभी को प्यार। जय माता दी।‘ कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी। दोनों ने मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया था।