फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमले पर सिद्धू का समर्थन कर ट्रोल हुए कपिल अब बोले-भारत ने फिर सर्जिकल स्ट्राइक की...

Tue, 26 Feb 2019 06:31 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 26 Feb 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma tweets on indian force attack on pakistan terror camp
कपिल शर्मा - फोटो : social media

भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान को करारा जवाब देने के बाद से देश में चारों तरफ खुशी का माहौल है।देशवासियों से लेकर बॉलीवुड हस्तियां भारतीय वायुसेना के इस जज्बे को सलाम कर रही हैं। ऐसे में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी पाक से लिए इस बदले पर अपनी खुशी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट के जरिए भारतीय वायुसेना को सलाम किया है। गौरतलब है कि इससे पहले वह पुलवामा हमले पर दिए सिद्दधू के विवादित बयान पर समर्थन कर घिर चुके थे। 

kapil sharma tweets on indian force attack on pakistan terror camp
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा 'हमे हमारी भारतीय वायुसेना पर गर्व है, भारत ने फिर सर्जिकल स्ट्राइक की और जैसे को तैसा, कभी ना भूलने वाला और कभी ना छमा करने- सलाम।' बता दें कि इससे पहले सलमान खान, सोनम कपूर, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड सितारे पाक से लिए इस बदले पर अपनी खुशी ट्विटर के जरिए व्यक्त कर चुके हैं। 

kapil sharma tweets on indian force attack on pakistan terror camp
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले जब मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले लिया तो फिर से सिद्धू ने ट्वीट किया है । नवजोत सिद्धू ने लिखा, 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है । भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC' सिद्धू के इस ट्वीट पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक यूजर ने लिखा, 'अपने यार को फोन करके पूछ लो- सब ठीक है या नहीं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'गद्दार' । 

लोहा लोहे को काटता है,
आग आग को काटती है,
सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है,

आतंकियों का विनाश अनिवार्य है|

भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC
जय हिन्द 🇮🇳 जय हिन्द की सेना 🇮🇳

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 26, 2019


 

In the war of right & wrong,
You can not afford to be neutral,
The war against terror outfits is spot on...
Bravo Indian Air Force @IAF_MCC
Jai Hind 🇮🇳

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 26, 2019


 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma tweets on indian force attack on pakistan terror camp
navjot singh sidhu

बता दें कि सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले को लेकर कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।' इसी बयान पर विवाद खड़ा हुआ और दर्शकों ने उन्हें बायकॉट कर दिया । चैनल भी नहीं चाहता था कि किसी विवाद की वजह से शो की टीआरपी पर प्रभाव पड़े इसलिए सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह शो को जज कर रही हैं ।

विज्ञापन
kapil sharma tweets on indian force attack on pakistan terror camp
सिद्धू विवाद में कूदें सलमान खान, दिया बड़ा बयान - फोटो : self

इस मुद्दे में शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने भी दखल दिया था । सलमान खान का कहना था कि चैनल को कोई भी फैसला लेने से पहले मामले को शांत होने देना चाहिए । सिद्धू आने वाले कुछ एपिसोड की शूटिंग नहीं करेंगे। सलमान एक शख्स की वजह से शो को मुश्किल में नहीं डालना चाहते हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed