{"_id":"5c7516f3bdec22737c292359","slug":"shweta-tiwari-daughter-palak-tiwari-to-debut-in-television-with-yeh-rishtey-hain-pyaar-ke-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी की बेटी जल्द कर सकती हैं टेलीविजन में डेब्यू, इस एक्टर के साथ करेंगी रोमांस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
श्वेता तिवारी की बेटी जल्द कर सकती हैं टेलीविजन में डेब्यू, इस एक्टर के साथ करेंगी रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Palak Tiwari Shweta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक जल्द ही टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं। खबरों की मानों तो यह शो जल्द ही ऑनएयर होने वाला है जिसमें श्वेता तिवारी की बेटी पहली बार छोटे पर्दे पर मां की राह को अपनाते हुए दिखेगीं। पलक 18 साल की है और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं।
2 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : instagram
पिंकविला वेबसाइट के अनुसार सूत्रों की मानें तो पलक 'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) सीरियल में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस शो में पलक का छोटा सा केमियो होगा। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों की मानें तो शो के मेकर्स को लगा कि पलक इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। पलक एक नया चेहरा है और इसी वजह से वह मेकर्स की पहली पसंद बनीं। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शक पलक और उनके किरदार को पसंद करेंगे।
3 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke
- फोटो : twitter
'ये रिश्ते हैं प्यार के' (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) सीरियल में शहीर खान और रिया शर्मा लीड रोल में होंगे। कहा जा रहा है कि इस सीरियल को स्टार प्लस पर शाम 7 बजे का स्लॉट मिल सकता है। ऐसा पहली बार है कि शहीर खान (Shaheer Sheikh) और रिया शर्मा (Rhea Sharma) स्क्रीन एक साथ शेयर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सीरियल में ऋत्विक अरोड़ा भी होंगे। शहीर और रिया की तरह यह भी सीरियल में लीड रोल निभाएंगे। ऋत्विक के साथ न्यू कमर दिखाई जाएंगी और शायद वह न्यू कमर कोई और नहीं बल्कि पलक तिवारी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke
- फोटो : twitter
पलक तिवारी (Palak Tiwari) के इंस्टाग्राम पर 2.40 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने फोटो शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में पलक का नया फोटोशूट वायरल हुआ है। इस फोटोशूट में पलक ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुई थीं। फोटोशूट की इन तस्वीरों को पलक तिवारी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Shaheer Sheikh Rhea Sharma
- फोटो : file photo
जानकारी के मुताबिक इस वक्त 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल की शूटिंग भुज में चल रही है। कहा जा रहा है कि यह सीरियल मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। शहीर खान इस वक्त 'दास्तान-ए-मोहब्त' सीरयल में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में वह सलीम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं रिया शर्मा की बात करें तो वह बतौर लीड एक्ट्रेस 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।