टीवी एक्टर करण वीर मेहरा रियालिटी शो बिग बॉस 18 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए, इसी शो में फिल्म एक्ट्रेस चुम दरांग भी बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। आखिर में विनर करण वीर मेहरा बने और चुम दरांग ने टॉप 5 में अपने लिए जगह बनाई। इसी शो के दौरान इनके बीच एक नया रिश्ता बना, जो दर्शकों को भी पसंद आया। शो से बाहर आने के बाद भी इनके बीच का यह नया रिश्ता कायम हैं। दोनों को हाल ही में फराह खान की पार्टी में देखा गया। यह पार्टी जावेद अख्तर के बर्थ डे सेलिब्रेशन की थी, जो फराह ने अरेंज की थी। इसी पार्टी से जुड़ी एक इंस्टाग्राम स्टोरी करण वीर मेहरा ने शेयर की। इस फोटो में कुछ ऐसी खास बातें थीं जो बता रही थीं कि ये दोनों प्यार में हैं और अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार कर चुके हैं।
Karan Veer - Chum: क्या चुम दरांग संग अपने रिश्ते पर करण वीर ने लगाई मुहर? इन तस्वीरों से मिला इशारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:47 PM IST
सार
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा और कंटेस्टेंट चुम दरांग शो खत्म होने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में हैं। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। फैंस के मन में सवाल था कि शो से बाहर आने के बाद भी क्या ये साथ दिखेंगे? हाल ही में दोनों को फराह खान के साथ एक पार्टी में साथ देखा गया। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें, इंस्टाग्राम स्टोरी करण ने फैंस के साथ शेयर की। एक तस्वीर में गौर से देखने पर ऐसा लगा कि वह अपने और चुम दरांग के रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन