{"_id":"5cc42564bdec220772688610","slug":"kareena-kapoor-khan-postpones-angrezi-medium-shooting-reason-in-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर की वजह से करीना कपूर ने लिया ये बड़ा फैसला, इरफान को करना पड़ेगा 1 महीने का इंतजार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तैमूर की वजह से करीना कपूर ने लिया ये बड़ा फैसला, इरफान को करना पड़ेगा 1 महीने का इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kareena Kapoor Khan and Irrfan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पहली बार इरफान खान (Irrfan Khan) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'अंग्रेजी मीडियम' है। इस फिल्म के सेट से इरफान खान की कई तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि करीना इस फिल्म की शूटिंग मई में नहीं बल्कि जून में शुरू करेंगी। खास बात तो यह है कि इसके पीछे की वजह तैमूर को बताया जा रहा है।
2 of 5
Irrfan Khan and Kareena
- फोटो : file photo
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि करीना अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। वहीं अब फिल्म के शिड्यूल में बदलाव की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म की शूटिंग जून में ज्वॉइन करेंगी। खबरों की मानें तो इसके पीछे की वजह तैमूर है। कहा जा रहा है कि करीना तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं। जून में तैमूर का प्ले स्कूल शुरू हो जाएगा। तभी करीना फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Amar Ujala
रिपोर्ट्स की मानें तो करीना फिल्म के लंदन शिड्यूल में भी तैमूर को अपने साथ ले जा सकती हैं। कुछ दिन पहले जब करीना से अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया। करीना ने कहा- 'मैं इरफान खान की बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक यादगार अनुभव होने जा रहा है। हमारे बीच कोई रोमांटिक केमिस्ट्री नहीं है। ये एक छोटा लेकिन बेहद दिलचस्प किरदार होने जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इरफान की उदयपुर में शूटिंग के दौरान की तस्वीरें आई थीं। इस तस्वीर में इरफान खान मिडिल क्लास आदमी के लुक में नजर आ रहे हैं। साधारण सी पैंट और शर्ट के साथ इरफान हेलमेट लगाए हुए थे। उस वक्त 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने कहा था- 'जैसे ही इरफान ने अपना पहला शॉट दिया सभी लोग भावुक हो गए। इरफान एक बेहतरीन एक्टर हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : twitter
उन्होंने आगे कहा- 'हिंदी मीडियम' फिल्म में इरफान के साथ काम करके अच्छा लगा था। मेरा, होमी और इरफान का साथ हमेशा अच्छा रहता है।' इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।