फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरसे बाद शिल्पा शेट्टी का इस एक्ट्रेस से हुआ आमना-सामना, देखते ही बोलीं- 'ये मुझसे जलती है'

Sat, 27 Apr 2019 04:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 27 Apr 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon revealed shocking thing says Shilpa Shetty do not like me
Raveena Tandon and Shilpa - फोटो : twitter

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) दोनों का नाम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में इन दोनों एक्ट्रेस का आमना सामना रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में हुआ। इसके बाद जो हुआ उसकी गवाही सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दे रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी ने रवीना टंडन  ने एक साथ खूब मस्ती की। इस बीच रवीना ने शिल्पा से कुछ ऐसा कह दिया कि वहां पर सन्नाटा छा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। 

Raveena Tandon revealed shocking thing says Shilpa Shetty do not like me
Raveena Tandon and Shilpa - फोटो : twitter

इस वीडियो में शिल्पा और रवीना एक साथ शिल्पा के ही गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों को ऐसा देख वहां मौजूद दर्शक भी एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा अपनी सीट पर बैठती हैं और पुराने दिनों को याद करती हैं। शिल्पा वीडियो में बता रही हैं कि उनकी और रवीना की पहली मुलाकात कब और कैसी हुई।

Raveena Tandon revealed shocking thing says Shilpa Shetty do not like me
shilpa shetty and raveena - फोटो : twitter

शिल्पा कहती हैं- 'क्या तुम्हें याद है हम लोग कब मिले थे। मैं शाहरुख के साथ बाजीगर की शूटिंग कर रही थीं। शायद तुम सेट पर उसी से मिलने आई थीं। मैंने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो कहा कि रवीना टंडन तो बहुत खूबसूरत है।' शिल्पा के यह कहते ही सभी हंसने लगते हैं। तभी कुछ ऐसा होता है कि वह मौजूद लोग देखते रह जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon revealed shocking thing says Shilpa Shetty do not like me
shilpa shetty and raveena - फोटो : twitter

शिल्पा के बाद रवीना कहती हैं- 'मैं आपको बता दूं ये शिल्पा मुझसे बहुत जलती है।' वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा के यह कहते ही सभी लोग शांत हो जाते हैं तो वहीं शिल्पा के चेहरे से मुस्कान गायब हो जाती है। शिल्पा और रवीना का यह एपिसोड 27 अप्रैल को टेलीकास्ट होगा। इससे पहले सुनील शेट्टी भी रियलिटी शो में आए थे। उस वक्त शिल्पा ने धड़कन फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर खुलासा किया था।

विज्ञापन
Raveena Tandon revealed shocking thing says Shilpa Shetty do not like me
Shilpa Shetty and Suniel Shetty - फोटो : twitter

शिल्पा शेट्टी ने कहा जो फिल्म में आप लोगों ने क्लाइमेक्स देखा था पहले वह नहीं था। फिल्म के क्लाइमेक्स में इसलिए बदलाव किया गया क्योंकि फिल्म निर्माताओं को बाद में लगा कि फिल्म की हैप्पी एंडिंग होनी चाहिए। पहले क्लाइमेक्स में दिखाया जाने वाला था कि जब अंजलि (शिल्पा शेट्टी) देव (सुनील शेट्टी) को यह बताती है कि वो राज (अक्षय कुमार) के बच्चे की मां बनने वाली है तो यह सुनकर देव मर जाता है। निर्माता को बाद में लगा कि यह फिल्म का काफी दुखद अंत हो जाएगा। इसी वजह से क्लाइमेक्स बदल दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed