{"_id":"60d772d08ebc3e798015c141","slug":"kasuatii-zindagi-kay-fame-cezanne-khan-aka-anurag-basu-did-shocking-revelations-about-shweta-tiwari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कसौटी जिंदगी की: असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे 'प्रेरणा' और 'अनुराग', कही थीं ऐसी-ऐसी बातें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कसौटी जिंदगी की: असल जिंदगी में एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे 'प्रेरणा' और 'अनुराग', कही थीं ऐसी-ऐसी बातें
पर्दे पर साथ काम करने वाले सितारे एक दूसरे को असल जिंदगी में भी पसंद करें ये जरूरी नहीं है। बड़े पर्दे के सितारे तो फिर भी कुछ वक्त के लिए ही साथ काम करते हैं, लेकिन अगर टीवी के ऑनस्क्रीन कपल एक दूसरे को ना पसंद करने लगें तो काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ था 'कसौटी जिंदगी की' में श्वेता और सिजेन के साथ। श्वेता और सिजेन ने प्रेरणा और अनुराग बन टीवी के दर्शकों को प्यार का मतलब सिखाया था। इन दोनों की केमेस्ट्री के तो फैंस आज भी दीवाने हैं। उन दिनों ऐसी भी खबरें आईं थीं कि सिजेन और श्वेता का अफेयर चल रहा है। वहीं ये खबरें तब पूरी तरह से गलत साबित हो गईं जब उनके अनबन की खबरें सामने आने लगीं। दोनों एक दूसरे को फूटी आंख भी देखना पसंद नहीं करते थे। हालांकि श्वेता और सिजेन ने एक दूसरे के साथ काम करना नहीं छोड़ा।
सिजेन खान का कहना था कि श्वेता तिवारी उनकी दोस्त नहीं हैं। एक बातचीत के दौरान सीजेन खान ने कहा था, "मैं कहूंगा कि श्वेता तिवारी मेरी पहली और आखिरी गलती थीं। मैं इसके अलावा कुछ कहना ही नहीं चाहता। अब उनका और मेरा कोई लेना देना नहीं है। वह मेरे लिए कुछ भी नहीं हैं और ना ही मायने रखती हैं।'
2 of 5
सिजेन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी और सिजेन खान के बीच काफी अनबन चल रही थी, फिर भी दोनों साथ में शूट करते थे. इस पर सिजेन ने कहा था, 'हम दोनों ही काफी प्रोफेशनल हैं। हम दोनों अपने-अपने सीन्स करते थे और जैसे ही डायरेक्टर कट बोलते थे हम दोनों अपनी-अपनी जगह पर चले जाते थे। हम दोनों ने ही यह बात अच्छी तरह सीख ली थी कि हम दोनों ही रोबोट बन चुके थे।'
3 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं कसौटी जिंदगी की के समय जब श्वेता से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि 'मेरे और सिजेन के बीच काफी मतभेद है। मैं सिजेन खान से नफरत करती हूं। लोग मुझसे सिजेन और मेरे अफेयर के बारे में पूछ रहे हैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि क्या कभी आपने हम लोगों को साथ देखा है। अगर मैं किसी को पसंद नहीं करती तो उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर सकती। मैं उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कसौटी जिंदगी की
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल में श्वेता और सिजेन खान की जोड़ी काफी मशहूर हो गई थी। इस सीरियल का दूसरा सीजन 'कसौटी जिंदगी की 2' भी आया था जिसमें प्रेरणा का रोल एरिका फर्नांडीज, अनुराग का रोल पार्थ समथान ने निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
सिजेन खान, श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सिजेन खान टीवी के मशहूर शो 'शक्तिः अस्तित्व के अहसास की' में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, श्वेता तिवारी जल्द ही रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग पूरी करके मुंबई पहुंची हैं। उस दौरान वह अपने पति अभिनव कोहली के साथ विवाद को लेकर खूब चर्चा में रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।