फिल्म और टेलीविजन जगत एक ऐसी जगह है, जहां कई रिश्ते बनते हैं तो कई रिश्ते सालों-साल बाद भी टूट जाते हैं। यहां पर किसी की एक मुलाकात जन्मों का बंधन बन जाती है, तो कोई जोड़ी शादी के 10 साल के बाद भी अपना सही हमसफर नहीं ढूंढ पाती, नतीजा ये होता है कि वो तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन जोड़ियों को देखने के बाद ये पता लगाना वाकई में मुश्किल काम है कि निजी जिंदगी में इनके रिश्तों में कितनी खटास है। श्वेता तिवारी, जेनिफर विंगेट, जूही परमार जैसी कईं टेलीविजन की अभिनेत्रियां और कई अभिनेता इस लिस्ट में शामिल हैं। पिछले कुछ समय से करण मेहरा और निशा रावल का रिश्ता भी तलाक तक पहुंच चुका है। इस लिस्ट में अब एक और टीवी अभिनेता पंकित ठक्कर का नाम जुड़ गया है।
टूटी 21 साल की शादी: टीवी का एक और एक्टर लेने जा रहा तलाक, छह साल से रह रहे पत्नी से अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी खत्म होने के बाद डालेंगे तलाक की अर्जी
पंकित ठक्कर ने एक मीडिया बातचीत में कहा, 'मैं इस महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि मैं तलाक की अर्जी डाल सकूं। हम साल 2015 में ही अलग हो गए थे और अब मुझे लगता है कि हम दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं। हम दोनों एक-दूसरे का बहुत आदर करते हैं और हमारे बीच सभी चीजें एकदम क्लियर हैं। हम दोनों ने ये फैसला लिया है कि हम मिलकर अपने बेटे की जिम्मेदारी निभाएंगे। मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर मेरा बेटा अपनी मां के साथ रहना चाहता है तो। मैंने बहुत ही कम उम्र में अपनी मां को खो दिया था, इसलिए मैं ये बात बहुत अच्छे से समझता हूं कि एक बच्चे की जिंदगी में उसकी मां की क्या अहमियत है।
मैं प्राची की बहुत इज्जत करता हूं
पंकित ने कहा वो अपने तलाक के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते। पंकित ने आगे कहा, 'मैं प्राची की बहुत अधिक इज्जत करता हूं, वो बहुत ही खूबसूरत और प्रतिभाशाली हैं। लेकिन कभी-कभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। हमने साथ में रहने की बहुत कोशिश की लेकिन हम उसमें नाकामयाब हुए। हमें लगता है कि अलग रहकर हमने अपनी-अपनी जिंदगी में शांति पाई है। मैंने उससे शादी की क्योंकि मैं उससे प्यार करता था।
पंकित से 8 साल बड़ी हैं प्राची
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राची उम्र में पंकित से 8 साल अधिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकित ने बातचीत में कहा कि, 'वो मेरे से आठ साल बड़ी हैं और जब मैं सिर्फ 21 साल का था तब मैंने उनसे शादी की थी। मेरा परिवार इस शादी के बिलकुल खिलाफ था लेकिन उनके खिलाफ जाकर मैंने प्राची से शादी की थी।' पंकित ने आगे कहा, 'उस समय मेरा करियर का सबसे अच्छा समय चल रहा था और मुझे विश्वास था कि वही सही समय है, क्योंकि उस समय भगवान ने मुझे हर वो चीज दी थी जिंदगी में जो मैं चाहता था।'
दोनों पति पत्नी हैं टीवी कलाकार
पंकित और उनकी पत्नी प्राची दोनों टीवी का जाना-माना चेहरा हैं। पंकित को आप की नजरों ने समझा से खूब पहचान मिली। इसके अलावा वो कभी सौतन कभी सहेली जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी प्राची भी हवन, कसौटी जिंदगी की और सेठजी जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।