'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में इस हफ्ते के पहले दिन महाराष्ट्र के डोंबीवली से आए मुस्तफा परदावाला हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। मुस्तफा एक बिजनेसमैन हैं। मुस्तफा ने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उनसे पूछा गया-
केबीसी 11: मुंबई के चोर बाजार से आए कंटेस्टेंट से नाराज हुए अमिताभ बच्चन, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्तफा से अगला सवाल पूछा गया-
सवाल: इनमें से किस वाक्यांश का प्रयोग बहुत समय की बात को दर्शाने के लिए किया जाता है।
जवाब: बाबा आदम का जमाना
सवाल: इनमें से क्या टू- व्हीलर वाहन निर्माता बजाज के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है?
जवाब: हमारा बजाज
चौथे सवाल के जवाब के लिए मुस्तफा ने फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन की मदद ली। इस सवाल का जवाब नहीं देने पर अमिताभ ने पूछा कि आप बिजनेस करते हैं तो हिसाब कैसे करते हैं। मुस्तफा कहते हैं कि वो हिसाब के लिए कैलकुलेटर की मदद लेते हैं।
सवाल: इनमें से किसका मान बाकी से अलग है?
जवाबः 120 का 40%
सवाल: 2019 में भारत और सउदी अरब सरकारों के बीच बातचीत कर किस धार्मिक स्थल का कोटा बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया था?
जवाबः मक्का
सवाल: द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली ये हस्ती कौन है? ( एक कोच की तस्वीर दिखाई गई)
जवाबः रमाकांत आचरेकर
सवाल: इंसुलिन शरीर के किस भाग में संश्लेषित होता है?
जवाब: पेंक्रियाज
सवाल: फरवरी 2019 में पीयूष गोयल ने और जुलाई 2019 में निर्मला सीतारमण ने संसद में क्या पेश किया था?
जवाबः बजट
सवाल: इनमें से कौन सा शहर दो महादेश- एशिया और यूरोप- में स्थित है?
जवाब: इंस्ताबुल