फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: एक करोड़ के सवाल ने उड़ाए इस महिला के होश, जवाब पर टिकीं सबकी निगाहें

Mon, 26 Aug 2019 02:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 26 Aug 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 11 The first 1 crore question of season 11 amitabh bachchan asked
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' शुरू हो चुका है। हर सीजन की तरह इस सीजन को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। शो को शुरू हुए करीब एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन अभी तक हॉट सीट पर बैठे लोगों में कोई ऐसा नहीं दिखा जिसने बड़ी रकम हासिल की हो।
Kaun Banega Crorepati 11 The first 1 crore question of season 11 amitabh bachchan asked
kbc - फोटो : social media
हाल ही में सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का एक टीजर रिलीज किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया है कि इस सीजन का पहला 1 करोड़ वाला सवाल। वीडियो में अमिताभ बच्चन एक महिला प्रतिभागी से एक करोड़ रुपये का सवाल पूछ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The first 1 crore question of season 11 is here! Don't forget to watch this make or break episode this Monday at 9 PM only on Sony. #KBC11 @AmitabhBachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

Kaun Banega Crorepati 11 The first 1 crore question of season 11 amitabh bachchan asked
kbc - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन कहते हैं, इस सीजन में पहली बार, 15वां प्रश्न, एक करोड़ रुपये, कोई लाइफ लाइन नहीं है आपके पास। सही जवाब एक करोड़। क्या करें लॉक करें? क्विट करें। इस सवाल को सुनकर महिला के हावभाव काफी दबाव में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 11 The first 1 crore question of season 11 amitabh bachchan asked
kbc - फोटो : instagram
यह एपिसोड आज प्रसारित होने वाला है, जिसमें इस सीजन का पहला करोड़ रुपये वाला सवाल पूछा जाएगा। सवाल क्या है इसे जानने के लिए तो आपको शो देखना पड़ेगा और इसका जवाब भी आपको तभी मिलेगा। आखिर महिला एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाती है या नहीं।
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 11 The first 1 crore question of season 11 amitabh bachchan asked
kbc 10 - फोटो : sony
एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली महिला का नाम चरणा गुप्ता है। वह मध्यप्रदेश के शहडोल की रहने वाली हैं। चरणा फिलहाल लेबर इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। चरणा वाला एपिसोड 26 अगस्त रात 9 बजे दिखाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed