कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो रेलवे स्टेशन पर गाना गाती एक गरीब महिला था। महिला का नाम रानू मंडल है, जिनकी आवाज के जादू और सोशल मीडिया की ताकत ने उन्हें रातों रात एक स्टार बना दिया। ऐसे में अब रानू एक सिंगिंग रियलिटी शो में पहुंची, जहां उन्होंने अपना दर्द बयां किया।
सिंगिंग रियलिटी शो Superstar Singer में पहुंची रानू मंडल, दर्द की दास्तां सुन आपके भी आ जाएंगे आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रानू मंडल को सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बतौर मेहमान बुलाया गया, जहां उन्होंने अपना दर्द बयां किया। शो के होस्ट जय भानुशाली ने रानू से पूछा- आप रेलवे स्टेशन पर क्यों गा रही थीं ?'
पढ़ें: कौन है ये शख्स जिसने स्टेशन पर गाने वाली महिला का बनाया था वीडियो, रातों रात बदल दी किस्मत
जय के इस सवाल के जवाब में रानू कहती हैं- 'मैं रेलवे स्टेशन में इसलिए गा रही थी कि मेरे पास रहने को घर नही है, मैं गाना गाकर पेट भरती थी, गाना गाने के बाद किसी ने बिस्किट दिया या किसी ने कुछ खाना दिया, या किसी ने मुझे रुपये दिए'।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
बता दें कि कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो लता मंगेशकर का फेमस गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते नजर आ रही थीं। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं फैंस ने भी इस वीडियोज पर बॉलीवुड सेलेब्स को टैग करते हुए मदद करने की बात कही थी।
पढ़ें: 10 साल से बेटी से अलग थी रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला, मशहूर हुईं तो दौड़ी चली आई
वीडियो वायरल होने के कुछ वक्त बाद ही सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ रानू का वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर हिमेश और रानू का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। बता दें कि रानू की मदद सलमान खान और उनके पिता सलीम खान ने की है। बता दें कि रानू मंडल पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
पढ़ें: मेकओवर के बाद लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला की बदली किस्मत, मिला बड़ा ऑफर