टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते कई बदलाव देखने को मिले। ऑनलाइन टीआरपी रिपोर्ट में इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो को फायदा मिला। इसकी एक वजह मिशन मंगल की टीम भी थी जो शो में पहुंची और खूब मस्ती मजाक किया। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखते हैं टीआरपी लिस्ट में किस-किस शो को मिली जगह।
टीआरपी लिस्ट में ये शो बना नंबर वन और कपिल शर्मा को मिली बढ़त, देखें टॉप 10 लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप पर रहा। वहीं कुमकुम भाग्य को एक पायदान का फायदा पहुंचा और सीरियल दूसरे नंबर पर काबिज रहा। तीसरे नंबर पर कुंडली भाग्य है। द कपिल शर्मा शो बढ़त बनाते हुए चौथे नंबर पर था।
सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर को पांचवां स्थान मिला। वहीं सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो इसकी टीआरपी में गिरावट देखने को मिली और सातवां स्थान मिला।
एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 को नुकसान उठाना पड़ा है। सीरियल को 8वें स्थान से संतोष करना पड़ा। तुझसे है राब्ता को 9वां पायदान मिला तो वहीं डांस दीवाने 2 को 10वां स्थान मिला।
पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की 2' में मिस्टर बजाज- प्रेरणा की शादी देख भड़क गए फैंस, एकता कपूर को दे दी नसीहत
टीआरपी की टॉप 10 यहां देखें:
1.ये रिश्ता क्या कहलाता है।
2.कुंडली भाग्य
3.कुमकुम भाग्य
4.द कपिल शर्मा शो
5.सुपरस्टार सिंगर
6.ये रिश्ते हैं प्यार के
7.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
8.कसौटी जिंदगी की 2
9.तुझसे है राब्ता
10.डांस दीवाने 2